---Advertisement---

Viral Video: चलती ट्रेन से घसीटते कुत्ते का हाल देख लोगों की कांपी रुह, देखें फिर कैसे हुआ चमत्कार?

Viral Video:  सोशल मीडिया पर चलती हुई ट्रेन से बंधे एक डॉग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद हर कोई हैरान है, क्योंकि ये कुत्ता चमत्कारी  रुप से बच गया। इस वायरल वीडियो को देख लोग बोल रहे हैं कि, इंसानियत जिंदा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 8, 2026 5:38 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  जिंदगी और मौत उस ईश्वर के हाथ में हैं। ये बात तो हम सभी जानते हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं कैमरे में कैद हो जाती हैं। जिन्हें देखने के बाद लोगों को फरिश्तों पर विश्वास हो जाता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक कुत्ता चलती हुई ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस जाता है। दरअसल, उसकी रस्सी ट्रेन से बंधी होती है तभी वो चलने लगती है। रेल की बढ़ती रफ्तार के साथ कुत्ते की सांसे थमने लगती हैं। लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है। जिसे देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। क्योंकि चमत्कारी रुप से बच्चा बच जाता है।

बेजुबान की जान बचाने आसमान के उतरा फरिश्ता

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?   इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है।

देखें वीडियो

लेकिन इसे Vishwaranjan Choudhary नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही दिल को छूने वाला कैप्शन देते हुए लिखा है कि,  ‘भगवान हर जगह नहीं आ पाते, इसलिए अपने दूत भेजते हैं…आज एक दूत ने फिर साबित कर दिया— इंसानियत अभी ज़िंदा है।सलाम है ऐसे इंसान को।’  वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुत्ता किस तरह से चलती हुई ट्रेन के साथ घिसट रहा है।  गनीमत ये रही वहां पर मौजूद किसी शख्स ने उसकी समय रहते जान बचा ली।

Viral Video देख यूजर्स कर रहे तारीफ

बेजुबान कुत्ता के ये वीडियो दिल को विचलित भी कर रहा है और सुकून भी दे रहा है। इस घटना को देखकर लगता है कि, इंसानियत धरती पर जिंदा है। इस वीडियो को 8 अप्रैल 2026 को अपलोड किया गया है। वीडियो पर 11000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं।  एक यूजर लिखता है, ‘भगवान हर जगह मौजूद नहीं रहते है इसीलिए वो किसी को सहायता करने के लिए भेज देते हैं’। दूसरा लिखता है, ‘लाचार व्यक्ति की मदद करने के लिए भगवान किसी ना किसी रुप में आ ही जाते हैं’। इस वीडियो को देख लोग मददगार व्यक्ति की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 8, 2026

vitamin b12

अप्रैल 8, 2026

Allu Arjun

अप्रैल 8, 2026

Kidney Fail

अप्रैल 7, 2026

Matka King Trailer

अप्रैल 7, 2026

Viral Video

अप्रैल 7, 2026