---Advertisement---

Viral Video: भारी-भरकम पॉस्सम को मुंह में लेकर रस्सी की तरह लटकते सांप के कारनामे को देख इंसान हुए सन्न, देख नहीं हो रहा यकीन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक सांप का हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने मुंह में पॉस्सम को लटकाकर छत से लटक रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 14, 2024 12:47 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सांप के शिकार के आपने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज वीडियो देखे होंगे लेकिन, ये वायरल वीडियो थोड़ा सा अलग है। इस वीडियो में एक सांप छत से भारी-भरकम बिल्ली की तरह दिखने वाले पॉस्सम जानवर को मुंह में लटकाए रस्सी की तरह झूल रहा है। पॉस्सम का वजन सांप से ज्यादा लग रहा है लेकिन सांप ने इसे मुंह में लिया हुआ है। वीडियो के अंत में कुछ ऐसा होता है, जो कि हैरान कर देता है।

मुंह में बड़ा जानवर लिए छत से लटका नजर आया सांप

इस सांप के हमले से जुड़े वायरल वीडियो (Snake Attack Video) को NATURE IS BRUTAL नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, दिन के उजाले में एक लंबा सा सांप एक जानवर को मुंह में छत से लटकार नीचे जमीन की तरफ बढ़ रहा है। सांप के मुंह में दिख रहे इस जानवर का नाम पॉस्सम (Possum) है। सांप इस जानवर को निगलना चाहता है। लेकिन इस पॉस्सम का वजन इतना ज्यादा है कि, वह इसे संभाल नहीं पा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, सांप काफी देर तक इस बड़े से जानवर को मुंह में लटकाए हुए रखता है लेकिन, अंत में सांप की मजबूत पकड़ से पॉस्सम छूट जाता है और जमीन पर गिर जाता है। शिकार मुंह से निकल जाने के बाद सांप को ना चाहते हुए भी वापस छत की तरफ जाना पड़ता है। ये घटना कब और कहां की है फिलहाल इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन ये वीडियो काफी प्रभावित करने वाला है।

Viral Video को देख लोगों को नहीं हो रहा यकीन

इस वायरल वीडियो (Viral Video) NATURE IS BRUTAL एक्स हैंडल पर 14 दिसंबर यानी का आज ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर खबर लिखे जाने तक 60 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं, वहीं कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर प्रतिक्रिया देते हुए लिखता है कि, ‘आज से पहले ऐसा नजारा कभी नहीं देखा है’। वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, ‘सांप ने इसे कैसे पकड़ा हुआ है’। ये सांप का वीडियो (Snake Video) लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 15, 2026

Mouni Roy

जुलाई 15, 2026

Viral Video

जुलाई 15, 2026

Weight Loss

जुलाई 15, 2026

Sleep Habits

जुलाई 15, 2026

Gut Health

जुलाई 14, 2026