---Advertisement---

Viral Video: दुल्हन की डोली उठते ही थमीं फोटोग्राफर की सांसें , देखें खुशी और मौत का खौफनाक मिलन?

Viral Video: सोशल मीडिया पर खुशी और मौत का एक डरा देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दुल्हन की विदाई होते ही फोटोग्राफर की मौत हो जाती है। ये खौफनाक नजारा कैमरे में कैद हो जाता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 23, 2026 3:20 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  कैमरे में कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं कैद हो जाती हैं। जिन्हें देखने के बाद अफसोस के साथ हैरानी  होती है। ये वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। सोशल मीडिया पर एक दर्दनाक घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक तरफ दुल्हन की विदाई चल रही है दूसरी तरफ इस खुशियों से भरे पल को कैद करते फोटोग्राफर की  मौत हो जाती है। ये वीडियो इतना खौफनाक था कि, देखने वालों की रुह कांप रही है। ये घटना हरियाणा के सिरसा की बताई जा रही है। मृतक फोटोग्राफर की उम्र 25 साल बताई जा रही है।

दुल्हन की विदाई होते ही हुई फोटोग्राफर की मौत 

दुल्हन की विदाई और फोटोग्राफर की मौत का वीडियो tezharyana नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। वीडियो के ऊपर लिखे आ रहे कैप्शन से पता चलता है कि, ये घटना सिरसा की है। दुल्हन की विदाई के दौरान फोटोग्राफर इस वीडियो को कैमरे में कैद कर रहा था। लेकिन तभी वो बीच सड़क पर पहुंच जाता है। सामने से आ रही कार उसे तेज रफ्तार में 100 फीट तक उड़ाकर ले जाती है। फोटोग्राफर इतनी तेज हवा में उड़ता है कि, उसकी मौत उसी वक्त हो जाती है।

देखें वीडियो

अभी तक जो घर खुशियों से झूम रहा था, वहां पर मौत हो जाती है। मृतक का नाम अजय कुमार बताया जा रहा है। वो सिरसा के गांव अभोली का रहने वाला है। वहीं, कार ड्राइवर फतेहाबाद का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने कार ड्राइवर को पकड़ लिया है। इसके साथ ही मृतक का पोस्टमार्टम कराकर बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है। ये घटना मंगलवार की बताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

Viral Video देख यूजर्स को हो रहा अफसोस

सिरसा में घटि इस घटना के वायरल वीडियो को हालहि में अपलोड किय गया है। वीडियो को देख यूजर्स काफी अफासोस जता रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘लापरवाही का नतीजा’। दूसरा लिखता है, ‘वो तो बेचारा खुद किसी और को कैद कर रहा था वीडियो मे उसको क्या पता था की खुद ही किसी और कैमरे मे कैद हो जायेगा’ ।तीसरा लिखता है, ‘साथ में खड़े व्यक्ति ने कार आते पहले देख लिया था लेकिन उसने कैमरामैन को नहीं खिंचा, ध्यान से देखो बहुत समय था।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जुलाई 24, 2026

Elvish Yadav

जुलाई 24, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026

Viral Video

जुलाई 24, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 24, 2026

Viral Video

जुलाई 23, 2026