---Advertisement---

Viral Video: सुअर ने छुड़ाए तेंदुए के छक्के, देखें रफ्तार और ताकत की जंग का हैरतअंगेज अंत

Viral Video: सोशल मीडिया पर सुअर और तेंदुए की लड़ाई का हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जिंदगी और मौत साफ देखने को मिल रही है। इसे देखने के बाद यूजर्स सुअर की स्पीड के कायल हो गए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 4, 2025 3:12 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: तेंदुआ अपनी रफ्तार और फुर्ती के लिए जाना जाता है। वहीं, जंगली सुअर अपने आप को हर माहौल में ढालने का हुनर रखता है। लेकिन क्या कभी आपने तेंदुए के छक्के छुटते हुए देखा है? अगर नहीं तो इस वायरल वीडियो में देख लीजिए। सोशल मीडिया पर जिंदगी और मौत की जंग का एक हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें जंगली सुअर ताक लगाकर खाने के लिए बैठे तेंदुए की हालत खराब कर देता है। ये वीडियो लोगों को सोचने पर मजूबर कर रहा है।

सुअर ने की तेंदुए की हालत खराब

इस Leopard Attack video को The Brutal Side of Nature नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक तेंदुआ जंगली सुअर पर पीछे से ताक लगाए बैठा है। वो उसे अपना आसान शिकार समझ रहा है। मौत से बेखबर सुअर आराम से खड़ा है। लेकिन तभी उसे एहसास होता है पीछे कोई है। सुअर जैसे ही पलटता है शिकारी हमला कर देता है। इसके बाद सुअर जान बचाकर भागने लग जाता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, सुअर की स्पीड तेंदुए से कई गुना ज्यादा है। काफी देर तक वो शिकारी से मेहनत करवाता है। लेकिन अंत में सुअर को तेंदुआ पकड़ लेता है। लेकिन इस दौरान तेंदुए की हालत भी खराब हो जाती है।

Viral Video देख यूजर्स को नहीं हो रहा यकीन

इस Viral Video को एक्स पर 3 जुलाई को अपलोड किया गया था। इस पर 7 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘तेंदुआ तो चीते की तरह दौड़ रहा है।’ दूसरा लिखता है, ‘सुअर ऐसे देख रहा है जैसे कि, उसके पीछे कोई है ही नहीं।’ वहीं, कई सारे लोगों को इस वीडियो पर यकीन नहीं हो रहा है, वो इसे फेक बता रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026