---Advertisement---

Viral Video: नाकाम आशिक़ के लिए मसीहा बनी पुलिस, हरकत देख यूजर बोला बड़ा नमूना

Viral Video: नाकाम आशिक ने लाइव आकर मच्छर मारने वाली दवाई पी। पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 9, 2024 3:19 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: प्यार में धोखा खाने के बाद अकसर लोग बड़ा कदम उठा लेते हैं। कुछ लोग तो अपनी जान तक को दांव पर लगा देते हैं। प्यार में नाकाम लोगों के द्वारा किए गए काम अकसर मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर खबरों के रुप में वायरल होते हैं। इन्हें देखकर लोग काफी हैरान होते हैं। इस ताजा मामले में प्यार में चोट खाए एक आशिक का इंटरनेट पर वीडियो वायरल हो रहा है। ये लड़का दिल टूटने से इतना ज्यादा आहात हुआ कि, इंस्टाग्राम पर लाइव आकर जहरीला पदार्थ पीने लगा। तभी पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए युवक की जान बचा ली।

प्यार में टूटे आशिक की जान पुलिस ने बचाई

सोशल मीडिया एक्स अकाउंट Sachin Gupta पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है , “आगरा, यूपी में एक शख्स ने गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप होने पर मच्छर मारने की दवा पी ली, वो भी इंस्टाग्राम पर Live आकर। पुलिस ने इंस्टा ID से लोकेशन निकलवाई और घर पहुंच गई। दरवाजा तोड़कर उसको बाहर निकाला, अस्पताल पहुंचाया।”

घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि, लड़के के हाथ में एक ग्लास है, जिसे वह बार-बार कुछ पी रहा है। इस दौरान वह अपना चेहरा भी अपने हाथों से ढक रहा है। बंद कमरे में मौजूद जब ये लड़का अपने जीवन को मौत के मुंह में डाल रहा है उस दौरान तड़प भी रहा है। लड़के की हालत खराब हो रही है। वीडियो के अंत में वो लाइव को बंद कर देता है।

Viral Video देख क्या बोल रहे लोग?

इस घटना के Viral Video को 9 नवंबर यानि की आज ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 5000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, यूजर्स की भी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। वीडियो को देख एक यूजर लिखता है कि, “लोग पता नहीं क्यों इतने प्रतिक्रियावादी हो गए हैं!
थोड़ा सा भी अपने अनुसार सही नहीं हुआ खुद को खत्म करने की कीमत तक चले जाते हैं।
पुलिस को साधुवाद की उन्होंने सही समय पर पहुंचकर स्थिति अपने नियंत्रण में ली।” वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, “ब्रेकअप हुआ तो उसमें जान देने की क्या जरूरत हो गई,कितने बड़े वाले नमूने है यह लोग।”

इस वीडियो पर यूजर्स की काफी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026