---Advertisement---

Viral Video: असली मर्द! बिना हाथ के साइकिल पर खाना डिलीवरी करने जाते स्विगी बॉय को देख यूजर्स ने झुकाया सिर! बोले-‘सलाम है’

Viral Video: साइकिल पर बिना एक हाथ के खाना पहुंचाने निकले स्विगी बॉय को लोग कर रहे सलाम।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 3, 2024 1:24 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंसान जब तक अपने आप से नहीं हारता है तब तक उसे दुनिया की कोई भी ताकत नहीं हरा सकती है। वह किसी भी वक्त और हालत में जी लेता है और दुनिया को भी सबक देता है। ऐसी बातें तो बहुत सुनने को मिलती हैं लेकिन ऐसे लोग बहुत ही कम देखने को मिलते हैं। आज का Viral Video एक ऐसे लड़के का है जो स्थिति खराब होने के बाद भी जिंदगी को खुशी-खुशी जी रहा है और हालातों का रोना रोए बिना अपना काम कर रहा है। ये Viral Video एक स्विगी डिलीवरी बॉय का है। इस लड़के का एक हाथ नहीं है और वह साइकिल पर खाना डिलीवरी करने जा रहा है। इस सड़के के वीडियो को जैसे ही लोगों ने देखा वह इस लड़के को सलाम करने लगे।

स्विगी बॉय को देख यूजर्स कर रहे सलाम

इस प्रेरणादायक वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, “अन्ना के लिए सम्मान”। इस वीडियो को सड़क पर रिकॉर्ड किया गया है। इस वीडियो में एक स्विगी बॉय साइकिल पर कस्टमर का खाना डिलीवर करने जा रहा है। लड़के की साइकिल काफी तेज चल रही है और वह सड़क पर सबसे बेखबर होकर अपने काम में लगा हुआ है। जिस तरह से ये लड़का अपने काम में खोया हुआ है उसे देखकर लोगों को प्रेरणा मिल रही है। इस वीडियो में दिखा रहा स्विगी बॉय कौन है और ये वीडियो कहां की है ? इसकी जानकारी तो उपलब्ध नहीं है लेकिन इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है।

Viral Video दिल छू लेगा

इस वीडियो को 2 सितंबर को अपलोड किया गया था। इस पर अब तक 1 लाख 27 हजार व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लड़के के सम्मान में लोग सलाम कर रहे हैं। इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, कभी हार ना मानने वाला इंसान। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये Viral Video यूजर्स के दिल को छू रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026