---Advertisement---

Viral Video: बदतमीज पुलिसवाला! घर में घुसकर महिला को अपशब्द बोलता SO वायरल, देखने वाले कानों पर रख लेंगे हाथ

Viral Video: सोशल मीडिया पर देवरिया के भटनी एसओ का वीडियो वायरल देखने वाले हुए हैरान।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 1, 2024 4:48 अपराह्न

Viral Video UP
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। इस Viral Video में एक पुलिसकर्मी महिला के साथ काफी गलत व्यवहार कर रहा है और अपशब्द बोल रहा है। घर में घुसकर महिला के साथ बदतमीजी करता ये पुलिस अधिकारी भटनी का प्रभारी निरीक्षक है। इस Viral Video में सुना जा सकता है कि, पुलिसकर्मी महिला के साथ बदतमीजी करते हुए बोल रहा है कि, “तुम्हारे बाप के गुलाम है क्या? तुम्हारा दिया हुआ खाते हैं क्या? पुलिस तुम्हारे घर कितनी बार आई है? बेशर्म बेहया हो क्या? अब अगर पेश नहीं हुआ तो तुम्हारे घर पर बुलडोजर चला देंगे। तुमको आराम से रोटी नहीं खाने देंगे।”

भटनी के प्रभारी निरीक्षक का Viral Video

भटनी के प्रभारी निरीक्षक के इस वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर Priya singh नाम के यूजर ने शेयर किया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा है कि, “दरोगा जी का एक महिला से बर्ताव देखिए। कह रहे- तुम्हारे बाप के गुलाम है या फिर तुम्हारे बाप का दिया हुआ खाते हैं। यह देवरिया भटनी के SO साहब है। घर पर बुलडोज़र चलवाने की धमकी दे रहे हैं। आप ख़ुद सुनिए ये वर्दी के नशे में किस कदर चूर हैं।

क्या था मामला?

खबरों की माने तो पुलिस टीम आरोपी की कोर्ट में पेशी न होने पर उसके घर दबिश देने पहुंची थी। इस दौरान पुलिस कर्मी का वीडियो किसी ने बना लिया और अब ये वीडियो वायरल हो रहा है। ये खबर भी सामने आ रही है कि, दबिश के दौरान पुलिस टीम में कोई भी महिला पुलिस कर्मी नहीं थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026