---Advertisement---

Viral Video: 12th गणित के पेपर में QR कोड खोलते ही हुआ कांड, क्यों सीबीएसई को लेकर बहस की हुई शुरुआत

Viral Video: 12th का परीक्षा देकर आई लड़की ने किया क्यूआर कोड को स्कैन और उसके बाद जो निकला वह देखकर आपको भी हैरानी हो सकती है। आइए जानते हैं पूरी खबर और वायरल वीडियो में क्या हुआ।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 10, 2026 1:13 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: 12वीं का एग्जाम देकर आई लड़की ने क्यूआर कोड को स्कैन किया और उसके बाद जो कांड हुआ वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो को देखने के बाद निश्चित तौर पर सीबीएसई को लेकर एक नई बहस की शुरुआत हो गई है। इस वायरल वीडियो को देख निश्चित तौर पर आप भी हैरान रह जाएंगे। हालांकि इस पर फिलहाल सीबीएसई की तरफ से कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है। वायरल वीडियो को लेकर यूजर्स लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आइए जानते हैं 12वीं परीक्षा के मैथ्स के पेपर में ऐसा क्या हुआ।

क्या वाकई गणित के पेपर में चला हॉलीवुड सॉन्ग

वायरल वीडियो में लड़की कहती है कि 12th के मैथ्स का पेपर था पेपर तो कैसा गया इस पर किसी ने नजर लगा दी थी लेकिन इसमें एक दिलचस्प चीज मैं दिखाती हूं जिसे मैं अभी ही डिस्कवर किया। वीडियो में लड़की आगे क्यूआर कोड को स्कैन करती है जिसके बाद यूट्यूब का लिंक खुलता है। उसके बाद हॉलीवुड सॉन्ग देखा जा सकता है। वीडियो देखकर आपको भी हैरानी हो सकती क्योंकि सीबीएसई की 12th पेपर में इस तरह की चूक की शायद किसी ने उम्मीद भी नहीं की होगी।

सीबीएसई को लेकर Viral Video पर मजे ले रहे लोग

कथित तौर पर 9 मार्च 2026 को सीबीएसई क्लास 12 मैथ्स का एग्जाम देने वाले बच्चे में से यह क्वेश्चन पेपर बताया जा रहा है जिसकी क्यूआर कोड स्कैन करने पर रिक एस्टली का नेवर गोना गिव यू अप वीडियो देखने को मिला है। हालांकि सीबीएसई ने इस पर कोई भी बयान जारी नहीं किया। यह पेपर की प्रिंट वेरिफिकेशन में एक सिक्योरिटी चूक हो सकता है। इस पर जांच की मांग हो रही है। कोई भी पुष्टि नहीं की गई है। जहां कुछ लोग सीबीएसई को सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस तरह की भारी चूक के लिए लीगल एक्शन की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “सेंट्रल बोर्ड ऑफ सॉन्ग एजुकेशन।”

वायरल वीडियो को 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं और सोशल मीडिया पर इसे लेकर लगातार कंट्रोवर्सी है

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 25, 2026

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026