Viral Video: रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं. लेकिन बिहार के वैशाली से आया ये मामला बेहद अलग है. क्योंकि यहां पर एक बूढ़े नाना अपनी बेटी को नाती के साथ बेहद आपत्तिजनक हालत में पकड़ा. इसके बाद जो कुछ भी हुआ उसे देख लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है. रिश्तों को तार-तार करने वाली ये घटना सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है. इस घटना को देखने के बाद लोगों का रिश्तों से भरोसा उठ गया है. इस अनोखे रिश्ते ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है.
क्या हुआ जब मौसी को भांजे के साथ बूढ़े बाप ने पकड़ा?
मौसी के साथ संबंध बना रहे भांजे को पकड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Anjali Kumari नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है. इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘मौसी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया भांजा परिजनों ने पहले पीटा फिर दोनों की करा दी शादी’. ये मामला वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव का बताया जा रहा है.
देखें वीडियो
मौसी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया भांजा परिजनों ने पहले पीटा फिर दोनों की करा दी शादी pic.twitter.com/yKnlEOXzGn
— Anjali Kumari (@AnjaliKumari009) June 3, 2026
मौसी के साथ पकड़े गए भांजे का नाम गोलू महतो है. वहीं, मौसी का नाम ममता कुमारी है. इस शर्मनाक रिश्ते का खुलासा तब हुआ जब वो प्रेमिका से मिलने पहुंचा था. बूढ़े आदमी ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. इसके बाद युवक ने साफ शब्दों में मौसी के साथ शादी करने की डिमांड की है. खबरों की मानें तो इसके परिजनों और घरवालों ने मिलकर दोनों की शादी करा दी. मौसी और भांजे का अफेयर करीब दो साल से चल रहा था.
Viral Video देख यूजर्स को आ रहा गुस्सा
इस घटना के वीडियो को एक्स पर 3 जून को अपलोड किया गया था. इस पर 3000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. एक यूजर लिखता है, ‘रिश्तों का एक दायरा होता है, उसे तोड़कर एक हवस के लिए बाहर चले जाना उचित नहीं होता। अब शायद दोनों को पछतावा हो पर मर्यादा तो तोड़ दी। बेहद शर्मनाक है’। दूसरा लिखता है, ‘बेहद शर्मनाक क्या शादी कराना समस्या का समाधान है’. तीसरा लिखता है, ‘इस रिश्ते को क्या नाम दूं. इस घटना को देख हर कोई दंग है’.
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
