---Advertisement---

Viral Video:’सीमा हैदर का स्वागत और मोनालिसा की इंसल्ट..’ 3 राज्यों की सरकारों से मदद मांगते हुए वायरल गर्ल ने दी धमकी, देखें तेवर

Viral Video: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने दिल्ली, केरल और मध्य प्रदेश की सरकार से मदद की गुहार लगाई है। वो अपने पति की सुरक्षा की मांग करते हुए चेतावनी दे रही हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 25, 2026 11:30 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: साल 2025 में प्रयागराज महाकुंभ से वायरल हुई माला बेचने वाली मोनालिसा भोसले रातों-रातों सोशल मीडिया स्टार बन गई थीं। उनकी खूबसूरती के इतने चर्चे हुए की फिल्म मेकर सनोज मिश्रा ने मूवी ऑफर कर दी । मुम्बई पहुंचते ही गरीब मोनालिसा की स्थिति और परिस्थिति बदल गई। लग्जरी गाड़ियों और महंगे कपड़ों में वो दिखने लगीं। लेकिन हैरानी तो तब हुई जब अचानक से मोनालिसा ने 11 मार्च 2026 को केरल के एक मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच फरमान खान से शादी कर ली। मोनालिसा की शादी से परिवार तो नाराज है कि, इसके साथ समाज के कुछ संगठन उन्हें धमकी भी दे रहे हैं। इसी के कारण मोनलिसा ने पति फरमान खान के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। उन्होंने दिल्ली,  केरल और मध्य प्रदेश की पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। मोनालिसा की वीडियो देख एक यूजर लिखता है, सीमा हैदर का स्वागत और मोनालिसा की इंसल्ट हो रही है।

कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने फरमान खान से शादी के बाद लगाई मदद की गुहार 

मोनालिसा ने मीडिया के सामने दिल्ली की केन्द्र सरकार , मध्य प्रदेश और केरल सरकार से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है कि, अगर सुरक्षा नहीं दी गई तो वो दोनों आत्महत्या कर लेंगे। लोग उनके पोस्टर जला रहे हैं। इसके साथ ही धमका रहे हैं। उन्हें सुरक्षा चाहिए।

इंदौर की रहने वाली मोनालिसा उत्तर प्रदेश के प्रायगराज महाकुंभ से वायरल हुई थी। अब वो इन्ही राज्यों से मदद  की मांग कर रही हैं। मोनालिसा ने फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, वो लड़कियों का गलत इस्तेमाल करते हैं।  इस दौरान मोनालिसा का गुस्सा वाला और भावुक रुप दिखाई दिया है।

Viral Video: मानालिसा की वीडियो देख क्या बोल रहे यूजर्स?

मोनालिसा के पति फरमान खान पर लव जिहाद का कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं। इसके साथ ही कुछ का कहना है कि, मोनालिसा नाबालिग है। इन्हीं सभी विवादों और आरोपों का महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जवाब दिया है। इसके साथ ही सरकारों से मदद की गुहार लगाई है। मोनालिसा के इस वीडियो पर यूजर्स की तरफ से अलग-अलग तरही की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर लिखता है,  ‘सीमा हैदर का स्वागत और मोनालिसा की इंसल्ट हो रही है’। दूसरा लिखता है, ‘सोनाक्षी सिन्हा भी तो शादी की थी तो सिर्फ मानालिसा को क्यों ही तंग कर रहे हैं.. सही में दुनिया बहुत जालिम है’। वहीं, कई लोग दोनों का समर्थन कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026