---Advertisement---

Viral Video: ‘शादी से पहले कितने को…,’ पत्नी के बॉयफ्रेंड की लिस्ट जानकर पति का ठनका माथा, यूजर बोला ‘रियल बिजनेस वुमन’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पति अपनी पत्नी से शादी से पहले किस को लेकर सवाल करता है। लेकिन पत्नी ने जवाब का जो तरीका अपनाया उसे देखने के बाद आप भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 25, 2024 6:40 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 26, 2024 12:43 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पति और पत्नी का रिश्ता काफी खूबसूरत होता है, जहां वे दोनों एक दूसरे से कोई भी बात छुपा कर नहीं रखते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो ऐसा वायरल (Viral Video) हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको झटका लगेगा और आप हंसते- हंसते लोटपोट हो जाएंगे क्योंकि यहां पत्नी से पति शादी से पहले के किस के बारे में पूछते हुए नजर आता है। इस दौरान अपने पति को जवाब देने के लिए पत्नी जिस तरह का पैतरा अपनाती है उसे देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी। एंटरटेनमेंट और फन के लिए बनाए गए कंटेंट क्रिएटर के इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का हंसते-हंसते बुरा हाल है। आइए देखते हैं आखिर किस तरह पत्नी ने गिनवाई पति को अपने बॉयफ्रेंड की लिस्ट।

Viral Video में पति ने पत्नी से किया ये सवाल

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसकी शुरुआत एक पति और पत्नी से होती है जो रोमांस कर रहे होते हैं। इस दौरान पत्नी से पति पूछता है, “शादी से पहले कितने लोगों को किस किया।” इस पर पत्नी शर्माती हुई जवाब देती है, “मैंने नहीं किया।” इस पर पति कहता है कि इसमें शरमाने वाली क्या बात है अब तो हम दोस्त हैं।” इस पर पत्नी वहां से जाती है और अपने पति को एक पैकेट पकड़ा देती है।

Viral Video में पत्नी का शॉकिंग जवाब

पत्नी कहती है कि “जब भी मेरा कोई बॉयफ्रेंड बनता था तो मैं इस पैकेट में एक चावल का दाना डाल देती थी। पति बेचारा उस पैकेट से चावल के दाने को निकालता है जिसमें पांच चावल के दाने होते हैं। पति इसे गिनने के बाद कहता है कि आज के जमाने में तो यह सब नॉर्मल है। तभी उसकी नजर पैकेट पर पड़े 100 रुपये पर जाती है और वह पत्नी से पूछता है कि इसमें 100 रुपये क्यों रखे हैं। पत्नी कहती है क्योंकि 2 किलो चावल बेच दिए।

Viral Video पर लोग ले रहे खूब मजे

Viral Video
Credit- Instagram (divya_raj_chaudhary)

पत्नी की यह बात सुनने के बाद पति की हालत खराब हो जाती है और वह वहीं बेहोश हो जाता है। divya_raj_chaudhary इंस्टाग्राम चैनल से 5 जुलाई को इस वीडियो को जारी किया गया जिस पर लगभग 40 मिलियन व्यूज मिले हैं और 9 लाख लाइक्स। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “भाई आप ठीक तो हो ना।” तो एक ने कहा रियल बिजनेस वूमेन। एक ने कहा 50 रुपये किलो चावल इतना महंगा कैसे बेचा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026