---Advertisement---

Viral Video: शर्मनाक! दर्द से चिल्लाती रही लड़की और बेरहमी से पीटता रहा कपल, मदद छोड़ लहूलुहान लड़की की वीडियो बनाते रहे लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक कपल का वीडियो वायरल हो रहा है। ये कपल बहुत ही बेरहमी से एक लड़की को पीट रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि, कोई भी पीड़ित लड़की को बचा नहीं है,बल्कि उसकी वीडियो बना रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 25, 2025 2:29 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बीच सड़क पर एक लड़की को बेरहमी से पीटता हुआ कपल कैमरे में कैद हुआ है। हैरानी की बात ये ही कि, जब ये घटना घटि तब लोग वीडियो बना रहे हैं। किसी ने भी लड़की को बचाने की कोशिश नहीं की। ये घटना महाराष्ट्र के वर्धा की बताई जा रही है। X पर लड़की का लहूलुहान फोटो और वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस घटना ने लोगों को चकित कर दिया है।

कपल ने बीच सड़क पर लड़की को पीटा

Watch Video

कपल के द्वारा लड़की की पिटाई के इस वायरल वीडियो को NCMIndia Council For Men Affairs नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “एक साधारण पति और एक नारीवादी पत्नी हमेशा एक घातक संयोजन होते हैं। Wardha Police से अनुरोध करना चाहता हूँ कि इन अपराधियों को बिना किसी देरी और बहाने के तुरंत गिरफ्तार किया जाए।” घटना की वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बाइक सवार लड़की से कार पर सवार कपल पहले तो बहस करता है। इसके बाद जमीन पर गिरा-गिराकर मारना शुरु कर देता है। इस दौरान लड़की काफी चिल्ला रही है। लेकिन कोई भी उसे बचा नहीं रहा है। इस घटना के दौरान ये कपल लड़की को मिलकर इतना ज्यादा पीटते हैं कि, उसके सिर से खून निकलना शुरु हो जाता है। हैरानी का बात ये है कि, लोग तमाशे की तरह इस हादसे को देखते रहते हैं और वीडियो बनाते रहते हैं।

Viral Video देख यूजर्स ने की एक्शन की मांग

सोशल मीडिया पल्टेफॉर्म एक्स पर इस वायरल वीडियो को 25 जनवरी यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 2000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वही, यूजर्स की काफी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘अरेस्ट किया जाना चाहिए’। दूसरा लिखता है कि, ‘पुलिस को इन तीनों पर तुरंत एक्शन लेना चाहिए’।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

H1N1

सितम्बर 7, 2026

Greater Noida Viral Video

सितम्बर 6, 2026

Bihar Viral Video

सितम्बर 6, 2026

Salman Khan

सितम्बर 6, 2026

Kangana Ranaut

सितम्बर 6, 2026

H1N1

सितम्बर 6, 2026