---Advertisement---

Begusarai Video: शिक्षा से खिलवाड़! रिश्वत लेकर नंबर बांटती दिखी माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य; वीडियो हो रहा वायरल

Begusarai Video: बेगूसराय से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्कूल में प्रिंसिपल द्वारा पैसे लेकर नंबर देने का वीडियो को सामने आया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 25, 2025 2:15 अपराह्न | Updated: जनवरी 25, 2025 3:37 अपराह्न

Begusarai Video
Follow Us
---Advertisement---

Begusarai Video: बिहार में लगातार शिक्षा को लेकर सवाल खड़े होते रहते है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल (Begusarai Video) हो रहा है, जहां एक माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य रिश्वत लेकर नंबर बांटते हुए दिख रही है। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो एक स्कूल की बताई जा रही है, जहां बिहार बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा में नंबर देने के नाम पर महिला हेडमास्टर द्वारा अवैध उगाही की जा रही है।

Begusarai Video जमकर हो रहा है वायरल

आपको बता दें कि इस Begusarai Video को FirstBiharJharkhand ने अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है। वीडियो में महिला हेडमास्टर पैसे लेते हुए देखा जा सकता है, जिसके बाद वह एक पेपर पर कुछ लिखती हुई नजर आ रही है। इसके बाद वह पेपर वहां पर मौजूद उस छात्र को वापस दे देती है। उसी दौरान किसी ने छुपके इस वीडियो को बना लिया। मालूम हो कि बिहार बोर्ड के अभी प्रैक्टिकल परीक्षा जारी है।

कहां का है पूरा मामला?

बता दें कि यह पूरा मामला डंडारी प्रमुख के उत्क्रामित माध्यमिक विद्यालय नया टोला कल्याणपुरी का है। जहां की प्रधान अध्यापिका पर पैसे लेकर बिहार बोर्ड के प्रैक्टिकल परीक्षा में नंबर देकर आरोप लगाया गया है। वहीं अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद डीईओ ने कार्रवाई का भरोसा जताया है, उन्होंने कहा कि आरोप सही साबित होने पर प्रिंसिपल पर कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि बिहार में शिक्षा संबंधित सवाल लगातार खड़े होते रहते आएं है। हालांकि Begusarai Video पर बिहार शिक्षा विभाग का किसी प्रकार का स्पष्टीकरण नहीं आया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026

Election Commission

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 23, 2026