---Advertisement---

Viral Video: शेख चिल्ली! बीवी पर हुक्म चलाते पति के अरमानों पर ऐसे चला हथौड़ा, देख यूजर बोला ‘ क्यों खतरों से खेल रहे हो’

Viral Video: बीवी को तंग करने के सपने देख रहे पति के अरमानों पर ऐसे फिरा पानी, देख लोग जमकर ले रहे मजे। वीडियो इंटरनेट पर हो रहा वायरल।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 4, 2024 5:04 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पत्नी पीड़ित पति अकसर अपनी बीवी की अक्ल ठिकाने लगाने के सपने देखते रहते हैं लेकिन बेचारों की कभी चलती नहीं है। कभी-कभी तो इनके सपने अधूरे रह जाते हैं। आज का Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो को कंटेन्ट क्रिएटर ने बनाया है। ये इतना ज्यादा फनी और मजेदार है कि, इसे देखने के बाद मजा आ जाएगा। दरअसल, एक पति अपनी बीवी पर हुक्म चलाने का बहुत खूबसूरत सपना देख रहा होता है लेकिन जब उसका सपना टूटता है तो उसकी सारी खुशी दुख में बदल जाती है।

बीवी पर हुक्म चलाने का पति का सपना रह गया अधूरा

इस Viral Video को vihaann09 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक पत्नी अपने पति से पूछ रही है “मैं पड़ोसन के घर जा रही हूं, इस पर पति उसे डांट देता है और बोलता है.. मेरा मन है.. इसलिए तुम कहीं नहीं जाओगी। थोड़ी देर बाद पत्नी पति के पास जाकर बोलती है कि, बाहर से खाना ऑर्डर कर दो बनाने का मन नहीं है, इस पर भी पति उसे डांट देता है और खाने बनाने के लिए बोलता है। फिर पत्नी मॉल में लगी सेल में जाकर वॉशिंग मशीन खरीदने को बोलती है लेकिन, यहां पर भी पति उसे डांट देता है। लेकिन इसके थोड़ी देर बाद हम सभी इस हुक्म चलाने वाले पति को सोफे पर लेटा हुआ देखते हैं । उसकी पत्नी आकर उसे जगाती है और बोलती है मैं पड़ोसन के घर जा रही हैं..बाहर से खाना ऑर्डर करके रख दिया है खा लेना और मैं मॉल जाकर वॉशिंग मशीन खरीद लूंगी।” इसके बाद हमें पता चलता है कि, ये पति शेख चिल्ली के हसीन सपने देख रहा था जो कि, अब टूट चुके हैं।

Viral Video देख आ जाएगी हंसी

इस वीडियो को 3 जून को vihaann09 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर अब तक 4 लाख 46 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते लिखता है ‘ क्यों खतरों से खेल रहे हो भाई’। वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, क्या ये सपना सच होगा। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026