---Advertisement---

Viral Video: शॉर्टकट या बेवकूफी! प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए ट्रैक पर ही चलने लगा दिव्यांग व्यक्ति, रेलवे ने क्या दिया रिएक्शन

Viral Video: रेलवे प्लेटफार्म पर पहुंचने के लिए जिस तरह से एक दिव्यांग व्यक्ति ने शॉर्टकट ट्राय करने की कोशिश की उसे देखकर यूजर्स दंग रह गए हैं। रेलवे ने इस पर प्रतिक्रिया दी है जानिए पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 3, 2026 4:37 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए रेलवे ट्रैक का इस्तेमाल करते हुए लोगों को आपने बहुत देखा होगा लेकिन अपनी जान के साथ जिस तरह से ये खिलवाड़ करते हैं वह अक्सर सोशल मीडिया पर विवादों की वजह बनती है। ऐसे में एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है जिसने लोगों के दिमाग को हिला दिया है। जहां एक दिव्यांग व्यक्ति रेलवे ट्रैक का इस्तेमाल प्लेटफार्म पर जाने के लिए करता हुआ नजर आया। अब ऐसे में इसे शॉर्टकट कहा जाए या फिर बेवकूफी। इस पर रेलवे सेवा की तरफ से भी प्रतिक्रिया दी गई है।

रेलवे ट्रैक पार करने के Viral Video में दिव्यांग व्यक्ति ने ये क्या किया

@AMIT_GUJJU एक्स प्लेटफार्म से इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में पूरी जानकारी दी गई जहां कहा गया कि “सिविक सेंस का एक और उदाहरण!!अंबरनाथ रेलवे स्टेशन एक दिव्यांग व्यक्ति को रश आवर में सिर्फ़ समय बचाने के लिए रेलवे ट्रैक पार करते देखा गया। उसकी वजह से, आ रही ट्रेन को धीमा करना पड़ा। अगर ट्रेन समय पर धीमी नहीं होती, तो वह कुचलकर मर सकता था। लोग इतना बेवकूफ़ी भरा बर्ताव क्यों करते हैं? अगर कोई एक्सीडेंट होता, तो लोग सरकार को दोष देते!!।” वहीँ इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दिव्यांग व्यक्ति अपनी जान की परवाह किए बगैर रेलवे ट्रैक पर चल रहा है।

दिव्यांग व्यक्ति के करतूत पर क्या बोल रहे लोग

 

जहां वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उसकी मदद के लिए लोग आगे बढ़ते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को देखकर जागरूक होने की अपील कर रहे हैं। वहीं इस पर रेलवे सेवा ने भी प्रतिक्रिया दी है जहां कहा है कि जरूरी कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारी को भेजा गया। जहां लोग इस पर प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं हैं। कुछ लोग दिव्यांग लोगों के लिए विशेष अधिकार की मांग कर रहे हैं तो कुछ का कहना है कि इन्हें सिखाना जरूरी है। वायरल वीडियो को 69000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 18, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Farah Khan

अक्टूबर 17, 2026