---Advertisement---

Viral Video: अकल्पनीय ! पानी के बेताज बादशाह मगरमच्छ का शिकार जैगुआर ने नदी में घुसकर किया, लोग ताकत देख हुए खौफजदा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक Animal Video वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जैगुआर ने मगरमच्छ का पानी में घुसकर बड़ी आसानी से शिकार किया है। इस वायरल वीडियो में Jaguar की ताकत देखते ही बनती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 16, 2024 3:19 अपराह्न

Viral Video crocodile and Jaguar
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: मगरमच्छ (Crocodile) की ताकत अकल्पनीय होती है। इसलिए कहा जाता है कि, पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर नहीं करना चाहिए। लेकिन प्रकृति में कुछ भी मुमकिन है। एक ऐसा वीडियो कैमरे में कैद हुआ, जिसमें एक दिलेर जैगुआर (Jaguar) पानी में बेखौफ होकर कूदा और मगरमच्छ को अपना शिकार बना लिया। मगरमच्छ को पानी का बेताज बादशाह कहा जाता है, ऐसे में इस मगरमच्छ को जिस तरह से जैगुआर ने निवाला बनाया है, वो काफी खौफनाक है।

Viral Video में दिखी Jaguar की अकल्पनीय ताकत

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को NATURE IS BRUTAL नाम के एक्स अकाउंट पर अपलोड किया गया है।

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, अचानक से एक जैगुआर गहरे पानी से बाहर निकलता है। यह भी देखा जा सकता है क, वह अपने मुंह में तड़पते हुए एक बड़ा मगरमच्छ को पकड़े हुए होता है। इस वायरल वीडियो में जैगुआर के मुंह में मगरमच्छ की गर्दन दबी हुई दिख रही है। इस दौरान मगरमच्छ बिल्कुल बेबस दिख रहा है। लेकिन चाहकर भी वह कुछ नहीं कर पा रहा है। जैगुआर आसानी से इस मगरमच्छ को खींचते हुए नदी के किनारे ले आता है। इस दौरान मगरमच्छ पूरी तरह से परास्त दिख रहा है। ये वायरल वीडियो कब और कहां की है, फिलहाल इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन ये वीडियो यूजर्स को काफी अचंभे में डाल रहा है। जैगुआर की ताकत देखकर लोगों विश्वास नहीं हो रहा , ऐसा होना मुमकिन है।

Crocodile और Jaguar के Viral Video पर व्यूवर्स की प्रतिक्रियाएं

जैगुआर के मगरमच्छ पर हमला करने की इस वायरल वीडियो को NATURE IS BRUTAL नाम के एक्स (X) हैंडल पर 16 दिसंबर यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 1 लाख 64 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘ये बहुत ही खौफनाक है’। वहीं, दूसरा यूजर जैगुआर को जंगल में सबसे पावरफुल बता रहा है। ये वीडियो लगातार फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026