---Advertisement---

Viral Video: स्मार्ट स्त्री! बेलगाम दौड़ते ट्रक को लड़की ने दिमाग लगाकर रोका, देखते रह गए मूर्ख लड़के, देखें वीडियो

Viral Video: बिना ड्राइवर के दौड़ रहे ट्रक को लड़की ने दिमाग लगाकर रोका। देखते रह गए लड़के।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 5, 2024 3:03 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: महिलाओं की अक्ल को लेकर सोशल मीडिया पर कई सारे मीम्स वायरल होते रहते हैं, जिनको देखकर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी देते हैं। ऐसे तमाम लोगों की बोलती एक वीडियो ने बंद कर दी है। इस वीडियो में महिला ने अपना दिमाग लगाकर बेलगाम दौड़ रहे ट्रक को लगाम लगा दी। इसके साथ ही इस वीडियो में दो आदमियों की मूर्खता भी सामने आयी है। इस वीडियो के देखकर इस स्मार्ट लड़की की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं तो वहीं, इन लड़कों को बेवकूफ बोलकर ट्रोल कर रहे हैं।

लड़की ने अक्ल लगाकर रोका ट्रक

इस वीडियो को सोशल मीडिया Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए कैप्शन में लिखा है कि, “बहादुर लड़की हैंडब्रेक खींचने के लिए चलती ट्रक पर कूदी।” इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, अचानक से एक ट्रक बिना ड्राइवर के ही चलने लग जाता है। जब इस लड़की की नजर इस पर पड़ती है तो वह बहुत ही स्मार्टनेस से दौड़ती हुई जाती है और हैंडब्रेक खींचकर इस ट्रक को रोक देती है, जिसकी वजह से कोई बड़ा हादसा होने से टल जाता है। तभी कैमरे में एक और नजारा कैद होता है। इसमें देखा जा सकता है कि, जब ये ट्रक चल रहा था तब दो आदमी भी इसे रोकने के लिए दौड़े थे, लेकिन ये आदमी इसे खींचकर रोकने की असंभव कोशिश कर रहे थे। तभी इस लड़की ने स्मार्टनेस दिखाकर ट्रक को रोक दिया।

Viral Video देख लड़की की तारीफ कर रहे लोग

इस वीडियो को एक्स पर 5 अगस्त यानी की आज ही शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोग इस लड़की की काफी तारीफ करते हुए इसे बहादुर बता रहे हैं वहीं, इन दो लड़कों को मूर्ख बता रहे हैं। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 1, 2026

Assam Viral Video

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

Ucha Lamba Kad Forever Song

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

IPL 2026 Final

जून 1, 2026