---Advertisement---

Viral Video: पिंजरे में घुसकर जिंदा तोते को खाता रहा सांप और वीडियो बनाता रहा मालिक, देख कांप उठेगा कलेजा

Viral Video: सोशल मीडिया पर पिंजरे में घुसकर तोते को खाते एक सांप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोगों की रुह कांप रही है।  दरअसल, तोते का मालिक इस घटना का वीडियो बेशर्मी से बना रहा है। 

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 8, 2026 1:47 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  पक्षी हो या फिर कोई पशु हो जब इंसान इन्हें पालते हैं तो इनकी केयर और सुरक्षा करना उनकी जिम्मेदारी होती है। लेकिन क्या हो जब इन बेजुबानों का मालिक ही दरिंदा बन जाए? सोशल मीडिया पर एक तोते और सांप का दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें तोते के पिंजर में सांप घुसकर उसे खा रहा होता है। वहीं, सामने खड़े परिजन उसे बचाने की जगह वीडियो बना रहे होते हैं। तोता अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहा है लेकिन पिंजरा बंद है और उसे बचाने के लिए कोई भी आगे नहीं आ रहा है।

तोते पर हमला करते सांप का वीडियो दिल दहला रहा

वीडियो के चक्कर में घर के पालतू तोते को मौत के मुंह में जाते वीडियो बनाते मालिक का वीडियो Bihari Babu नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, पिंजरे में बंद तोते को सांप खा रहा है। वो उस पर लगातार हमले कर रहा है।

देखें वीडियो

इस दौरान तोता खुद को बचाने की कोशिश  भी कर रहा है। लेकिन सांप की मजबूत पकड़ के आगे तोता बेबस हो चुका है। सामने खड़ा मालिक अगर चाहता तो इस बेजुबान की जान बचा सकता था। लेकिन उसे तोते की जिंदगी से ज्यादा वीडियो प्यारी थी, शायद यही कारण है कि, उसने तोते को नहीं बचाया।  इंसानियत की क्रूरता के इस वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

Viral Video देख यूजर्स ने उठाए तोते के मालिक पर सवाल

तोते पर हमला करते सांप का ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे 8 जून 2026 को अपलोड किया गया है। इस पर कई सौ व्यूज आ चुके हैं।  वहीं, यूजर्स मालिक के इस बर्ताव से काफी खफा हैं , उनका कहना है कि, आखिर मालिक अपने पालतू जानवर को कैसे सांप को खाने दे सकता है।  तोते की इस बेबसी और मालिक की क्रूरता ने लोगों को काफी हैरान कर दिया है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026