Viral Video: पक्षी हो या फिर कोई पशु हो जब इंसान इन्हें पालते हैं तो इनकी केयर और सुरक्षा करना उनकी जिम्मेदारी होती है। लेकिन क्या हो जब इन बेजुबानों का मालिक ही दरिंदा बन जाए? सोशल मीडिया पर एक तोते और सांप का दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें तोते के पिंजर में सांप घुसकर उसे खा रहा होता है। वहीं, सामने खड़े परिजन उसे बचाने की जगह वीडियो बना रहे होते हैं। तोता अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहा है लेकिन पिंजरा बंद है और उसे बचाने के लिए कोई भी आगे नहीं आ रहा है।
तोते पर हमला करते सांप का वीडियो दिल दहला रहा
वीडियो के चक्कर में घर के पालतू तोते को मौत के मुंह में जाते वीडियो बनाते मालिक का वीडियो Bihari Babu नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, पिंजरे में बंद तोते को सांप खा रहा है। वो उस पर लगातार हमले कर रहा है।
देखें वीडियो
Shocking video 😳
Watch how a snake is making a parrot its prey.🐍🦜
Despite being there,the parrot’s owner was unable to do anything to save it…😥🫣 pic.twitter.com/Xkt9c2pQCx
— Bihari Babu (@ZbnX5n) June 8, 2026
इस दौरान तोता खुद को बचाने की कोशिश भी कर रहा है। लेकिन सांप की मजबूत पकड़ के आगे तोता बेबस हो चुका है। सामने खड़ा मालिक अगर चाहता तो इस बेजुबान की जान बचा सकता था। लेकिन उसे तोते की जिंदगी से ज्यादा वीडियो प्यारी थी, शायद यही कारण है कि, उसने तोते को नहीं बचाया। इंसानियत की क्रूरता के इस वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
Viral Video देख यूजर्स ने उठाए तोते के मालिक पर सवाल
तोते पर हमला करते सांप का ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे 8 जून 2026 को अपलोड किया गया है। इस पर कई सौ व्यूज आ चुके हैं। वहीं, यूजर्स मालिक के इस बर्ताव से काफी खफा हैं , उनका कहना है कि, आखिर मालिक अपने पालतू जानवर को कैसे सांप को खाने दे सकता है। तोते की इस बेबसी और मालिक की क्रूरता ने लोगों को काफी हैरान कर दिया है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
