Viral Video: कड़ी धूप में खेत जोतकर थके बैल पर किसान ने बरसाए कोड़े, क्रूरता देख रो पड़ेगा दिल

Viral Video:  सोशल मीडिया पर किसान की क्रूरता का एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  इसे देखने के बाद लोगों की रुह कांप रही है। इंसानियत को शर्मसार करने वाली ये एक खौफनाक घटना है।

Viral Video

Picture Credit: Believer X

Viral Video: इंसान की क्रूरता की कोई सीमा नहीं है। इससे जुड़े आए दिन वीडियो सोशल मीडिया पर आते रहते हैं। जिन्हें देखने के बाद लोगों की रुह कांप जाती है। इसके साथ ही कई मामलों में एक्शन भी लिया जाता है। लेकिन इसके बाद भी मामले थमते हुए नहीं दिख रहे हैं। एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर लोगों को गुस्सा भी दिला रहा है और रोने पर मजबूर भी कर रहा है। दरअसल, एक बैल खेत जोतते हुए थकावट से चूर हो गया है। जिसके कारण बैठ गया है। लेकिन  किसान पर बेरहमी से कोड़े बरसा रहा है और जबरन खड़ा रहा है। बैल की हालत  साफ देखी जा सकती है। लेकिन किसान को जरा भी उस पर तरस नहीं आ रहा है।

खेते जोतते बैल पर किसान ने बरसाए कोड़े 

खेत जोतते हुए बैल पर डंडे बरसा रहे किसान के वायरल वीडियो को एक्स पर Believer नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है।

Picture Credit: X

इसके साथ ही कैप्शन में सवाल उठाते हुए लिखा है, ‘दिल तोड़ने के लिए बस 34 सेकंड ही काफी हैं। एक थका हुआ पशु, चिलचिलाती धूप में संघर्ष कर रहा है, हल खींचते हुए बुरी तरह पीट रहा है। आलसी नहीं, जिद्दी नहीं, बस थका हुआ। हर फसल के पीछे ऐसी खामोश जिंदगियां होती हैं जो बिना आवाज किए काम करती हैं। करुणा की कोई कीमत नहीं होती। क्रूरता कभी जायज नहीं होती।’ ये घटना दिल को दहला देने वाली है।  जिस बेजुबान के दम पर किसान का घर परिवार चल रहा है वो उसी बेजुबान पर जुर्म कर रहा है।

Viral Video देख यूजर्स का फूटा गुस्सा

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है।  लेकिन इसे एक्स पर 7 जून को अपलोड किया गया था। इस पर 15000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट आ रहे हैं। वो किसान के द्वारा बैल के साथ किए जा रहे बर्ताव का कड़ा विरोध कर रहे हैं। इसके साथ ही एक्शन की मांग कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले पर किसी भी प्रकार के एक्शन की कोई भी जानकारी मौजूद नहीं है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Exit mobile version