Viral Video: हरियाणा की एक डांसर सोशल मीडिया पर विवादों में आ गई है। उनका एक वीडियो काफी चर्चा में है जहां कथित तौर पर एक युवक खुलेआम स्टेज पर अश्लील हरकत करता हुआ दिखाई देता है। इसकी वजह से जब वह विरोध करती है तो हंगामा मच जाता है। हालांकि इस वायरल वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग रिएक्शंस दे रहे थे जहां कुछ लोग उन्हें सपोर्ट दिखा रहे थे तो कुछ हरियाणवी डांसर को ट्रोल करने लगे। वहीं इस सबके बीच अब एक और वीडियो को पोस्ट करते हुए हेटर्स को फटकार लगाती हुई हरियाणवी डांसर नजर आई है।
बदसलूकी हुई तो Viral Video में देखें कैसे डांसर बिफरी
स्टेज पर बदसलूकी से टूटीं हरियाणवी डांसर, बोलीं: ‘मुझे इंसाफ चाहिए’
हरियाणवी डांसर ने हाथरस में स्टेज शो के दौरान हुई कथित बदसलूकी को लेकर दूसरा वीडियो जारी किया है। उनका दावा है कि कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने बार बार उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उन्हें गलत तरीके से छूने की… pic.twitter.com/Rm2vDB0Ldx
— AajTak (@aajtak) June 7, 2026
हरियाणवी डांसर का नाम डिंपल चौधरी बताया जा रहा है। वहीं वायरल वीडियो की बात करें तो इसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि स्टेज पर मौजूद एक शख्स ने बदसलूकी की करने की कोशिश की जिसके बाद परफॉर्मेंस को रोकने के साथ ही हरियाणवी डांसर शख्स को थप्पड़ लगाती हुई दिखी। वहीं अब उन्होंने एक और वीडियो को शेयर करते हुए ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया है। आइए जानते हैं इस दौरान कैसे अपनी मजबूरी बताई और डांस को अपना जीविका बताते हुए लोगों का मुंह बंद करती दिखी।
वायरल वीडियो में डांसर ने लगाई हेटर्स को फटकार
हरियाणवी डांसर के इस लेटेस्ट वायरल वीडियो को x चैनल से शेयर करते हुए पूरी जानकारी दी गई तो वहीं इस वीडियो में हरियाणवी डांसर कहती है कि कमेंट में लोग कह रहे हैं तो इतनी ही शर्म थी तो प्रोग्राम नहीं करती क्यों मंच पर गई। उन ट्रोलर्स को जवाब देते हुए डांसर कहती है कि हां मैं गई थी नाचने मेरा घर चलता है इन चीजों से मेरे बच्चे पलते हैं। मेरे बहन भाई पालते हैं। मेरी मां पलती है अगर मुझे इतना ही शौक होता ना पैसों का तो मेरी बहन मुझसे भी लंबी है और सुंदर भी है ठीक है मेरे साथ-साथ वह भी इस लाइन में होती।
ट्रोल करने वालों का डांसर ने मांगा साथ
वायरल वीडियो में हरियाणवी डांसर आगे यह कहती है कि आप लोग यह चीज क्यों नहीं समझते हो कम से कम आप इंसान की मजबूरी तो समझो। जब तक आप किसी को नहीं जान लेते नहीं पहचान लेते तब तक किसी को कैसे आप जज कर सकते हैं। मान लो कोई महिला बड़े पोस्ट पर है और वह बाहर जा रही है और उसके साथ बदतमीजी होती तो। डांसर कहती है कि मेरे साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ लेकिन मुझे इंसाफ चाहिए मुझे आप सबका साथ चाहिए।
वहीं इस वीडियो को 11000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गौरतलब है कि बीते दिन हुए इस वारदात को लेकर कहा जा है कि इसमें पुलिस एक्शन में है और गिरफ्तारी भी हो रही है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
