Assam Viral Video: गर्मी से बेहाल मासूम की गुहार पर पिघल गई सरकार, स्कूल में पंखा लगाने के लिए इस तरह दौड़े सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा

Assam Viral Video: गर्मी से बेहाल एक लड़की ने सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री से अपनी दिल की बात कही और स्कूल में पंखा लगाने की गुजारिश की। सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक अलग ही बहस की शुरुआत हो गई है।

Assam Viral Video

Photo Credit- Screen Grab From x Assam Viral Video

Assam Viral Video: गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है और ऐसे समय में जहां कूलर, एसी और पंखे ही सहारा बने हुए हैं। इस सब के बीच सोशल मीडिया पर एक क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है जहां असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा से ऐसी गुजारिश करती हुई एक छोटी बच्ची नजर आई है जो लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सनसनी मचाई है और लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसे अलग-अलग प्लेटफार्म से शेयर किया जा रहा है जहां गर्मी से परेशान छोटी बच्ची मुख्यमंत्री को खास पैग़ाम देती है।

Assam Viral Video में बच्ची की गुजारिश को इग्नोर नहीं कर सके हिमंता बिस्वा शर्मा

कथित तौर पर असम वायरल वीडियो 3 जून 2026 का बताया जा रहा है। जहां एक छोटी बच्ची गर्मी में परेशान होने के बाद यह बताते हुए नजर आती है कि स्कूल में पंखे नहीं है। इसकी वजह से गर्मी होती है। वह गुजारिश करती है कि स्कूल में फैन लगवा दो। ऐसे में इंटरनेट पर बच्ची की कुल रिक्वेस्ट ने हर किसी का ध्यान खींचा है। मुख्यमंत्री से स्कूल में फैन लगवाने की गुजारिश करती हुई बच्ची बे सीएम का ध्यान खींचा और उन्होंने वायरल वीडियो पर रिएक्ट करते हुए पंखा लगवाने का वादा किया है।

असम वायरल वीडियो पर क्यों शुरू हुआ विवाद

इस तरह तुरंत असम वायरल वीडियो पर रिएक्ट करने को लेकर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा चर्चा में आ गए हैं। वीडियो को 171000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसे न्यूज़ 24 x चैनल से शेयर किया गया है। जहां एक यूजर ने कहा असम सरकार को माफी मांगनी चाहिए उस बच्ची से और पूरे राज्य में स्कूल में फैन लगाया जाए। जहां कुछ लोग बच्चे की मासूमियत की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जो इस तरह की छोटी जरूरत पर ध्यान न देने को लेकर सरकार से सवाल उठाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं एक यूजर ने कहा यह हाल है बच्चों का की गुहार लगाना पड़ रहा है।

बाकी लोग भी अलग-अलग रिएक्शंस देने में पीछे नहीं हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version