Viral Video: स्कूल के अंदर टीचर ने छात्रा को दबोचते हुए की बेहद अश्लील हरकत, देख लोगों का गुरु के रिश्ते से उठा भरोसा

Viral Video: सोशल मीडिया पर छात्रा के साथ बेहद अश्लील हरकत करते हुए एक टीचर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस मामले पर प्रशासन की तरफ से बड़ा एक्शन लिया गया है. ये वीडियो सिवनी का बताया जा रहा है.

Viral Video

Picture Credit: Ilyas X

Viral Video:  छात्रा के साथ दिनदहाड़े स्कूल के अंदर बेहद अश्लील हरकत करते एक टीचर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. नाबालिग लड़की के साथ जब शिक्षक इस घटना को अंजाम दे रहा था तो वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में ये घटना कैद हो गई. अब यही तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस घटना के बाद कक्षा नौ में पढ़ने वाली छात्रा ने पोस्को धारा में केस दर्ज करवाया है. मध्य प्रदेश के सिवनी के एक स्कूल का है. बंडोल थाना क्षेत्र के बखारी गांव में घटि इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है. वीडियो में दिख रहे शिक्षक का नाम कृष्णकुमार नायक है. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बखारी में  कार्यरत है.

टीचर ने की छात्रा संग अश्लील हरकत

छात्रा के साथ छेड़खानी करते शिक्षक के वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Ilyas नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है. इसके साथ ही कैप्शन में जानाकरी देते हुए लिखा है कि, ‘मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के बखाली गांव से एक शर्मनाक मामला सामने आया है.

एक छात्रा परीक्षा का प्रवेश पत्र लेने गई थी, जहां शिक्षक “कृषण कुमार नायक” पर अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगा है और घटना CC TV में रिकॉर्ड हुई। छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा. आरोपी शिक्षक बाद में माफी मांगता हुआ दिखाई दिया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.’  वीडियो में देखा जा सकता है कि, छात्रा की कमर छूकर गंदी हरकत कर रहा है.

Viral Video पर पुलिस ने लिया एक्शन

नवभारत टाइम्स में छपी खबर के अनुसार, छात्रा के साथ शिक्षक ने उस समय नीच हरकत की जब वो प्रवेश पत्र लेने पहुंची थी. इसके बाद सिवनी जिले के बंडोल थाने में केस दर्ज करवाया है. वीडियो के आधार पर आरोपी टीचर पर पॉस्को एक्ट में केस दर्द किया गया है. जिसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है.

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Exit mobile version