Rajasthan Viral Video: 60 के सरपंच जी 41 साल छोटी लड़की से कर बैठे इश्क, बीवी ने आपत्तिजनक स्थिति में होटल में दबोचा तो हुआ जबरदस्त ड्रामा

Rajasthan Viral Video: 60 साल के सरपंच को प्यार हुआ और प्रेमिका के साथ होटल में पहुंच गया लेकिन जब बीवी को पता चला तो धाबा बोल गई और इसके बाद जो हुआ वह देखकर आपको भी हैरानी हो सकती है।

Rajasthan Viral Video

Photo Credit- Google Rajasthan Viral Video

Rajasthan Viral Video: कहते हैं प्यार की कोई उम्र या सीमा नहीं होती है। यह कभी भी किसी से हो सकता है क्योंकि यह अंधा होता है। कभी-कभी हमें कुछ कहानी ऐसी सुनने को मिल जाती है जो इस बात को यकीन दिलाने के लिए काफी होता है कि हां प्यार की कोई बंदिशे नहीं है। राजस्थान वायरल वीडियो भी ऐसा ही है जहां 60 के सरपंच को 19 साल की लड़की से प्यार हो जाता है। उम्र में 41 साल का फासला भी उन्हें प्यार करने से नहीं रोक पाता है और यही वजह है कि अब सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। दरअसल सरपंच साहब को उनकी बीवी होटल के कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में प्रेमिका के साथ पकड़ लेती है।

होटल में सरपंच जी के रासलीला को हुआ पर्दाफाश

राजस्थान वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे सरपंच साहब की पत्नी 19 वर्षीय प्रेमिका को मार रही हैं। इस दौरान बालों को पकड़ कर जमीन पर गिराती हुई दिख रही है। पीछे से लोगों की शोर सुनाई दे रही है। पति की बेवफाई की सजा उसकी प्रेमिका को दी जा रही है। वहीं सरपंच साहब को आपत्तिजनक स्थिति में देख जहां मुंह बनाकर सिर्फ देखे जा रहे हैं। लोगों की भीड़ इस बात को बयां करने के लिए काफी है कि हंगामा काफी ज्यादा हुआ है।

Rajasthan Viral Video में देखें कैसे सरपंच साहब की इज्जत की लगी वाट

@venom1s X चैनल से शेयर किए गए इस राजस्थान वायरल वीडियो के साथ कहा गया कि एक 60 साल के शादीशुदा सरपंच को उसकी पत्नी ने 19 साल की लड़की के साथ पकड़ लिया। मेरा एक सवाल है उसने 60 साल के आदमी को क्यों चुना। क्या उसे लालच दिया गया था। क्या यह पैसे की वजह से था। अरेंज मैरिज पर बैन लगा दो और 90% आदमी शादी नहीं करेंगे। लड़की गांव में बने अस्पताल की एएनएम है। वहीं इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कहा पत्नी को हक है कि दोनों को पीटे तो एक ने लिखा पैसा कुछ भी खरीद सकता है। लोग इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Exit mobile version