Viral Video: शादीशुदा ब्यॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची लड़की के साथ हुआ कांड, देखें कैसे ऊंची बिल्डिंग की छत से लगाई छलांग?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वो अपने शादीशुद ब्यॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची थी. लेकिन तभी वो छत से छलांग लगा दी है. ये घटना लोगों को काफी प्रभावित कर रही है.

Viral Video

Picture Credit: Jeetendra Rana X

Viral Video: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़े आए दिन वीडियो सामने आते रहते हैं. इन्हें देखने के बाद लोगों का रिश्तों से भरोसा उठने लगा है. एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें लड़की अपने शादीशुदा ब्यॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची है. लेकिन तभी उसके साथ कुछ ऐसा होता है. जिसे देखने के बाद हर कोई दंग रह जाता है. दरअसल, लड़की ऊंची बिल्डिंग से छलांग लगाते हुए दिख रही है. लड़की की हालत को देखकर लोगों को अफसोस के साथ हैरानी हो रही है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

शादीशुदा ब्यॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची लड़की के साथ हुआ कांड

इस वायरल वीडियो को Jeetendra Rana नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है. इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘शादीशुदा यार से मिलने उसके घर पहुंची थी मैडम, लेकिन अचानक घरवाले आ धमके! फिर जो हुआ, उसे देखकर हंसी नहीं रुकेगी… पकड़े जाने के डर से छत से ही लगा दी छलांग!  अब इसे कहते हैं इश्क में रिस्क!’

खबरों की मानें तो,एक लड़की अपने उस बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची थी जो पहले से शादीशुदा था. मुलाकात के दौरान दोनों के बीच परिजन आ गए. इसके बाद लड़की को अपनी इज्जत बचाकर छत से कूदकर भागना पड़ा.लड़की ने गुस्से या मानसिक तनाव में आकर एक ऊंची बिल्डिंग की छत से नीचे छलांग लगा दी, गनीमत ये रही कि, लड़की बिल्कुल सुरक्षित रही. उसके साथ कुछ हुआ नहीं.

Viral Video देख यूजर्स ने पकड़ा सिर

ये घटना कब और कहां की है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है. लेकिन इसे एक्स पर 8 नवंबर 2026 को अपलोड किया गया था. इस वीडियो पर 50000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है, ‘मैडम तो खतरों की खिलाड़ी निकली’. दूसरा लिखता है, ‘ऐसे लोगों के साथ में यही होता है’. तीसरा लिखता है, ‘ये सिर्फ इंडिया में हो सकता है।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है

Exit mobile version