Viral Video: लाल साड़ी में महिला को देखते ही पगलाया सांड, बीच सड़क पर कर दिया हैरान करने वाला काम

Viral Video: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बेहद हैरान और डरा देने वाला नजारा देखने को मिल रहा है. वीडियो में एक महिला लाल रंग की साड़ी पहनकर बीच सड़क से गुजर रही होती है, तभी वहां मौजूद एक आवारा सांड अचानक भड़क जाता है.

Viral Video

Picture Credit: Haji Nizamuddin Abbasi X

Viral Video: राह चलते लोगों के साथ अकसर आवारा जानवर हमला कर देते हैं. सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देख कर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है. इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही हैरान और डरा देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक सांड और लाल साड़ी पहनी महिला के बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसने देखने वालों के होश उड़ा दिए. इस घटना को कुछ लोग रियल बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि, ये सच हो सकता है.

सांड ने महिला पर किया हैरतअगेज काम

सांड के हमले का ये वायरल वीडियो Haji Nizamuddin Abbasi नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है. इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘यह कैसे संभव हो सकता है। @grok क्या ऐसा होना संभव है’. इस पर एआई ने जवाब देते हुए लिखा है कि, ‘हाँ, संभव है. भारत में गांव-शहर दोनों में लोग कभी-कभी गाय या बैल की सवारी करते दिख जाते हैं. वीडियो में महिला लाल कपड़ों में गाय पर सवार होकर भाग रही है, धूल उड़ रही है और लोग देख-फिल्म कर रहे हैं. असली घटना लगती है.’
देखें वीडियो
अक्सर कहा जाता है कि सांड को लाल रंग देखकर गुस्सा आ जाता है. इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला लाल रंग की साड़ी पहनकर सड़क से गुजर रही थी. तभी वहां मौजूद एक सांड की नजर उस पर पड़ गई. लाल साड़ी देखते ही सांड अचानक से भड़क गया और महिला की तरफ लपक पड़ा. उसने महिला को अपनी कमर पर बैठाकर खौफनाक स्टंट किया.

Viral Video देख यूजर्स हुए हैरान

यह वीडियो किस जगह का है, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसे  एक लाख से ज्याद लोग देख चुके हैं. लोग इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं कुछ लोग इसे बेहद खतरनाक बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि जानवरों के सामने लाल रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए.
Exit mobile version