Viral Video: इंटरनेट पर वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं. एक ऐसा ही वीडियो लोगों को चौंका रहा है.आजकल सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक्स पाने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। रील बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालना युवाओं के लिए जैसे एक आम बात हो गई है। हाल ही में एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। क्योंकि इसमें दो लड़कियां चलती ट्रेन की छत पर डांस कर रही हैं.
चलती ट्रेन के ऊपर झूमकर नाची लड़कियां
इस वायरल वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है. ये घटना बांग्लादेश की बताई जा रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रेन तेज रफ्तार से पटरियों पर दौड़ रही है.इसी चलती हुई ट्रेन की छत पर दो लड़कियां बेहद खतरनाक तरीके से खड़ी हैं. हैरानी की बात तो यह है कि वे सिर्फ खड़ी नहीं हैं, बल्कि ट्रेन की छत पर संतुलन बनाकर डांस कर रही हैं और रील बनवा रही हैं.
देखें वीडियो
Kanglu Wonder Woman from Bangladesh 😭 https://t.co/oTjljc0CdR
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) November 7, 2026
ट्रेन की रफ्तार काफी तेज है और ऊपर हवा का दबाव भी बहुत ज्यादा होता है.ऐसे में जरा सी चूक या पैर फिसलने पर दोनों लड़कियों की जान जा सकती थी. इस खतरनाक स्टंट के दौरान वहां से गुजरने वाले लोग और वीडियो देखने वाले यूजर्स दंग रह गए.
Viral Video देख लोग हुए दंग
यह घटना एक बार फिर चेतावनी देती है कि सोशल मीडिया की सनक में अपनी कीमती जिंदगी को दांव पर लगाना बेहद खतरनाक है. रेलवे नियमों के मुताबिक ट्रेन की छत पर चढ़ना कानूनन अपराध है और यह जानलेवा साबित हो सकता है. इस वायरल वीडियो को एक्स पर 7 नवंबर 2026 को अपलोड किया गया था. इस पर 17000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं, वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. वो इसे पागलपन करार दे रहे हैं. वहीं, काफी लोग मजाक भी उड़ा रहे हैं. उनका कहना है कि, इन्होंने ट्रेन का लोअर बर्थ बुक किया था, लेकिन टीटीई ने इन्हें अपर बर्थ दे दी.
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है
