---Advertisement---

Viral Video:मां के साथ मिलकर बेटे ने पिता को बेरहमी से कूटा, रिश्तों की ऐसी दुर्दशा कभी नहीं देखी होगी

Viral Video: सोशल मीडिया पर रिश्तों को तार-तार करता वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें  बेटा अपनी मां के साथ मिलकर पिता को बेरहमी से पीटता है और फिर घर से निकाल देता है। इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। 

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 9, 2026 3:30 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  रिश्तों को आए दिन शर्मसार करने वाली घटनाएं सामने आती रहती हैं। इन्हें देखकर अफसोस भी होता है और शर्म भी आती है। लेकिन इसके बाद भी ये मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें लड़का अपनी मां को जब पिता को पीटते हुए देखता है , तो खुद भी इसमें शामिल होकर बेरहमी से कूट देता है। दावा किया जा रहा है कि,  युवक अपने सौतेले पिता को मार रहा है। यह घटना सोचने को मजबूर करती है कि,  क्या बच्चों को माता-पिता के झगड़ों में इस तरह हिंसा के साथ शामिल होना चाहिए? या फिर बचाना चाहिए।

 मां के साथ मिलकर बेटे ने पिता को बेरहेमी से पीटा

पिता को मां के साथ मिलकर मारते बेटे के वायरल वीडियो को एक्स पर Sajid Tyagi नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए दावा किया है कि, ‘एक बेटे ने अपनी माँ को उसके पति के साथ झगड़े के दौरान परेशान देखा…दोनों आपस में लड़ रहे थे। बेटे से यह देखा नहीं गया और अपने सौतेले फादर को पीट दिया…
क्या बच्चों को इस तरह की लड़ाई में इस तरीके से पार्टिसिपेट करना चाहिए?’

देखें वीडियो

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, पहले महिला कुर्सी पर बैठे अपने पति पर थप्पड़ों की बारिश कर रही है और काफी चीख रही है। लेकिन तभी  वहां पर उसका बेटा आता है और लड़ाई को रोकने की जगह उल्टा पहले से पीटे जा रहे बार को ही मारना शुरु कर देता है। वो उसे मार-मारकर घर से जान बचाकर भागने पर मजबूर कर देता है।

Viral Video सोचने पर कर रहा मजबूर

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 9 अक्टूबर 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 35000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है, ‘हालांकि बाद में वह अपने बेटे को रोकने की कोशिश कर रही है। लेकिन एक बार जब शुरू हो गया,फिर क्या फायदा?’। दूसरा लिखता है, ‘लड़के को अपने मां के साथ मारपीट बर्दाश्त नहीं हुआ होगा’ । वहीं काफी सारे लोग इस घटना को गलत बता रहे हैं। फिलहाल मारपीट का कारण सामने नहीं आ सका है। जिसके कारण ये कहना मुश्किल है कि, आखिर बेटे ने अपनी मां के साथ सौतेले पिता को इतनी बेरहमी से क्यों पीटा है?

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jaya Bachchan

अक्टूबर 9, 2026

Viral Video

अक्टूबर 9, 2026

Health Tips

अक्टूबर 9, 2026

Nana Patekar

अक्टूबर 9, 2026

Viral Video

अक्टूबर 8, 2026

Viral Video

अक्टूबर 8, 2026