---Advertisement---

Viral Video: बेटे ने बताया कैसे किताबों से ज्यादा जरूरी है फोन, लॉजिक सुनते ही पड़ गया जोरदार चांटा, देखें मजेदार वीडियो

Viral Video: बेटे ने अपने मजेदार जवाब से मां को कर दिया चुप, हुआ कुछ ऐसा कि देखने के बाद आप ठहाके लगाकर हंसने लगेंगे। सोशल मीडिया वीडियो हो रहा है वायरल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 3, 2024 3:30 अपराह्न | Updated: जुलाई 4, 2024 4:56 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: यह बात सच है कि आजकल रील्स देखने का खुमार लोगों में कुछ इस कदर हावी है कि लोग इसे देखने के बाद अपनी हंसी भी नहीं रोक पाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर फिलहाल खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक बेटे को फोन चलाने के बदले मिला मां से थप्पड़ लेकिन इस वीडियो का कॉन्सेप्ट काफी मजेदार है जिसे देख आपको भी हंसी आ जाएगी। सोशल मीडिया पर कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं जिसे लोग काफी पसंद करते हैं लेकिन मां-बेटे का यह वीडियो हमेशा से हटके है जिसे देखने के बाद फूटने वाला है हंसी का फव्वारा। आइए देखते हैं क्या है इस वीडियो में खास।

वीडियो देख आपको भी आ जाएगी हंसी

जहां तक इस वीडियो की बात करें इसमें बेटे का नाम अंशु है। मां अपने बेटे को आवाज लगाती है जो आराम से हाथ में मोबाइल लेकर बिस्तर पर बिजी है और वह अपनी मां की तरफ बिना देखे हुए जवाब देता है। उसके बाद मां कहती है कि ‘यह 3000 की बुक ले रखी है इनको कभी खोलकर भी देख लिया कर।’ जिस पर बेटा जवाब देता है ‘यह 50000 का फोन ले रखा है इसको चैन से भी चलाने दिया करो।’ बस क्या था मां ने लगाया जोरदार तमाचा।

वीडियो पर लोग कर रहे खूब कमेंट्स

anshul_2707_ इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो को 1 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा मैंने इसे अपनी मां को दिखाया तो उसने कहा थप्पड़ बड़ा अच्छा पड़ा। एक ने कहा मम्मी यह सोच रही होगी स्क्रिप्ट गई भाड़ में पहले मार लेती हूं तो दूसरे ने कहा थप्पड़ पर्सनल था। एक यूजर ने कहा, “मां रॉक सब शॉक।” तो दूसरे ने कहा मम्मी ने एक्टिंग सीरियसली ले ली है भाई।एक ने कहा थप्पड़ की आवाज गूंज रही है तो दूसरे ने कहा लॉजिक तो है बात में।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Akansha Chamola

जून 30, 2026

Viral Video

जून 30, 2026

Ikka Trailer

जून 30, 2026

Indus Waters Treaty

जून 30, 2026

Ketan Agarwal Murder Case

जून 30, 2026

Colon Cancer

जून 30, 2026