---Advertisement---

Viral Video: काम का ऐसा पागलपन की चलती बाइक पर खोल लिया लैपटॉप, मेहनत देख यूजर्स दे रहे जिंदगी की दुहाई

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक  युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो चलती हुई बाइक पर लैपटॉप चला रहा है।  सड़क पर काम के लिए स्टंट करते लड़के को देख लोगों ने  सुरक्षा को लेकर सवाल उठाने शुरु कर दिए हैं। 

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 13, 2026 1:07 अपराह्न | Updated: जून 13, 2026 2:21 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  काम के प्रति लोगों का एक से बढ़कर एक जुझारूपन आपने देखा होगा। लेकिन यकीन मानिए ऐसा वर्कहॉलिक शायद ही देखा हो जब अपनी जान की बाजी लगाकर टारगेट पूरा कर रहा  है। सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो खुद बाइक चला रहा है और सामने लैपटॉप ऑन किया हुआ है। उसे ना तो महंगे लैपटॉप के गिरने का डर है और ना ही अपनी और दूसरे की जान की परवाह है। भले ही युवक अपना काम दिल से कर रहा हो लेकिन लोग इसे पागलपन और सनक कह रहे हैं। उनका ये कहना है कि, जिंदगी रहेगी तभी तो काम करेगा।

 बाइक चलाते हुए युवक ने खोला लैपटॉप

चलती हुई बाइक पर लैपटॉप खोले युवक के वायरल वीडियो को Indrajeet Nishad नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में सवाल उठाते हुए लिखा है कि, ‘सड़क पर एक ऐसा नज़ारा देखा जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो गए।लोग वर्कहोलिक होने के चक्कर में ये भूल रहे हैं कि जिंदगी दोबारा नहीं मिलेगी।क्या कुछ मिनटों का काम, आपकी जान से ज्यादा कीमती है? अगर सुरक्षित घर पहुंच गए, तभी तो करियर काम आएगा।’

देखें वीडियो

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, युवक  खुद ही मोटरसाइकिल चला रहा है और सामने की तरफ लैपटॉप खोले हुए हैं। वो इस पर भी काम कर रहा है। जरा सी चूक बड़े हादसे का कारण बना सकती है । इस घटना को किसी ने कार के अंदर से रिकॉर्ड किया है। अब यही इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।

Viral Video देख यूजर्स भड़के

काम के प्रति जबरदस्त जुझारुपन दिखाते लड़के का वीडियो कब और कहां है?   इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर  12 जून को अपलोड किया गया था। इस पर 16000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। युवक के द्वारा यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस घटना को देख एक यूजर लिखता है , ‘प्राण जाए पर रील बन जाए’। दूसरा लिखता है, ‘भाई काम कल हो जाएगा जान चली गई तो कुछ भी वापस नहीं आएगा सुरक्षा सबसे पहले जरुरी है’। तीसरा लिखता है, ‘अगर इतना ही जरुरी काम था तो रुक कर भी कर सकते हैं।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

Heart Health

सितम्बर 26, 2026

Diabetes

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 25, 2026