---Advertisement---

Viral Video: बच्चों को बचाने के लिए चालाक लोमड़ी से भिड़ा हंस, देखें कैसे खूंखार शिकारी के छुड़ाए छक्के?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हंस का वीडियो वायरल हो रहा है। वो अपने बच्चों को बचाने के लिए खूंखार शिकारी से भिड़ जाता है और उसे दिन में तारे दिखा देता है। हंस ने पिता का भूमिका निभाई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 16, 2025 5:25 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: हंस अपनी वफादारी के लिए जाना जाता है। ये अपने पार्टनर और बच्चों के लिए जान पर खेल जाता है। आज से पहले ये बात आपने कई बार सुनी होगी, लेकिन अब इस वायरल वीडियो में देख भी लीजिए। क्योंकि इसमें एक हंस अपने छोटे-छोटे बच्चों के लिए खूंखार शिकारी लोमड़ी से भिड़ जाता है। इस दौरान वो कुछ ऐसा करता है जिसकी वजह से लोग तारीफ करने पर मजबूर हो जाते हैं। हंस ने एक अच्छे पिता का फर्ज अदा किया है। यही वजह है कि, यूजर्स को यकीन नहीं हो रहा है, कोई ऐसा भी कर सकता है।

परिवार को बचाने के लिए लोमड़ी से भिड़ा हंस

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानाकरी तो मौजूद नहीं है।

देखें वीडियो

लेकिन इसे Science girl नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, पानी में हंस अपने परिवार के साथ है। लेकिन तभी वहां पर चलाक लोमड़ी आ जाती है। इसके बाद वो उनके बच्चों की तरफ जैसे ही बढ़ती है वैसे ही हंस दीवार बनकर खूंखार शिकारी के सामने आ जाता है और बार-बार हमला करना शुरु कर देता है। हंस की हिम्मत और हौंसलों के सामने लोमड़ी को घुटने टेकने पड़ जाते हैं। वह मैदान छोड़कर भाग जाती है। इस तरह एक पक्षी अपने परिवार को बचा लेता है। ये वायरल वीडियो काफी भावुक करने वाला है।

Viral Video देख यूजर्स हंस पिता की कर रहे तारीफ

सोशल मीडिया पर एक हंस का वीडियो वायरल हो रहा है। वो अपने बच्चों को बचाने के लिए खूंखार शिकारी से भिड़ जाता है और उसे दिन में तारे दिखा देता है। हंस ने पिता की भूमिका निभाई है। इस वायरल वीडियो को एक्स पर 16 अक्टूबर को अपलोड किया गया था। इस पर 1 लाख 56 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, सुरक्षा के लिए शरीर होना जरुर नहीं बल्कि, जज्बा होना चाहिए। दूसरा लिखता है, एक पिता अपने परिवार के लिए कुछ भी कर जाता है। तीसरा लिखता है, ये रियल पिता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Health Tips

अक्टूबर 24, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026