---Advertisement---

Viral Video: मूस के बच्चों को खाने आ रहे भालू की आयी शामत, देखें मां ने कैसे उल्टे पैर रपटाया?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मूस मां का वायरल वीडियो काफी देखा जा रहा है, इसमें वह बच्चों को खाने आ रहे भालू को दौड़ा देती है। मूस मां की बहादुरी को देख लोग चकित रह जाते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 22, 2025 4:15 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंसान की मां हो या फिर किसी जानवर की हो..बच्चे सभी को प्यारे होते हैं। यही वजह है कि, जब-जब बच्चों पर कोई परेशानी आती है तो मां भिड़ जाती है। आज के वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है। दरअसल, जंगल में एक मूस मां अपने दो बच्चों के साथ जा रही होती है, लेकिन तभी उनका पीछा करते हुए एक भालू आ जाता है। Moose को जैसे ही एहसास होता है कि,Bhalu उसके बच्चों की तरफ बढ़ रहा है वैसे ही वह सतर्क होकर कुछ ऐसा कर जाती है, जो कि वायरल हो जाता है।

मूस के बच्चे खाने आ रहे भालू पर टूटी आफत

इस Viral Video को PREDATOR VIDS नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक मूस अपने बच्चों के साथ जंगल में घूम रहा है।

Watch Video

इस दौरान भालू मौके का फायदा उठाते हुए उसके बच्चों को खाना चाहता है। लेकिन तभी ये मां एक्टिव हो जाती है और भालू को गुस्से में देखते हुए उसके पीछे दौड़ना शुरु कर देती है। मूस मां को अपनी तरफ आता देख भालू को कहीं ना कहीं एहसास हो जाता है कि, अब उसकी शामत आने वाली है। इसलिए वह वहां से भागने में ही अपनी समझदारी समझता है। वीडियो के अंत में मां अपने बच्चों को बचाने में कामयाब हो जाती है।

Viral Video चौंका रहा

इस वायरल वीडियो को एक्स पर 21 जनवरी को अपलोड किया गया था। इस मूस और भालू के वीडियो पर 73000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। ये वीडियो कब और कहां की है, इसकी पुष्टि तो हम नहीं करते हैं लेकिन ये वीडियो काफी विचलित करने वाली है। जिस तरह से इस मूस मां ने हिम्मत दिखाते हुएअपने बच्चों को बचाया है वो वाकई में तारीफ करने लायक है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026