---Advertisement---

Viral Video: लड़के पर चढ़ा रील का भूत, वीडियो बनाने के लिए रास्ते के बॉर्ड पर लटका, हरकत हैरत में डाल रही

Viral Video: रील बनाने के लिए युवक ने लगाई जान की बाजी.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 29, 2024 4:37 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंस्टाग्राम पर रील बनाकर रातों-रात स्टार बनने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं. ये ना तो अपनी जिंदगी को मुसीबत में डालते हुए सोचते हैं और ना ही दूसरों के बारे में सोचते हैं. वह अकसर कुछ ऐसी हरकतें कर जाते हैं जिसकी, वजह से उनके वीडियो वायरल हो जाते हैं और इन पर पुलिस की नजर पड़ जाती है. आज का Viral Video काफी अलग है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़का अमेठी के साइन बोर्ड पर चढ़कर पुशअप लगाता हुआ नजर आ रहा है. यह सिर्फ इसलिए कर रहा है ताकि, इसका वीडियो वायरल हो सके और ये स्टार बन सके. इस लड़के की सनक भरी हरकत को जो भी देख रहा है वह हैरान है.

रील बनाने के लिए लड़के ने लगाई जान की बाजी

इस अजीबोगरीब Viral Video को Pavan Kumar नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ ही लिखा है, “रील बनाने की ये कैसी सनक? अमेठी में रील बनाने के लिए 10 मीटर ऊंचे साइन बोर्ड पर चढ़कर पुशअप करता दिखा युवक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो.”

Viral Video डरा रहा

Viral Video में देखा जा सकता है कि, एक लड़का शर्ट उतार कर साइन बोर्ड पर चढ़ता है और उसके बाद वहां पर लटकते हुए पुशअप करने लग जाता है. इसकी जरा सी लापरवाही इस लड़के की जान ले सकती है लेकिन, इसे अपनी जिंदगी कहां फिकर है इसे तो सिर्फ वायरल होना है. अब यह वायरल भी हो गया लेकिन, अब इस पर एक्शन भी हो सकता है. इस वीडियो काफी विवाद हो गया है. खबरों का मानें तो पुलिस मामले की जांच कर रही है.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026