---Advertisement---

Viral Video:पुराने मालिकों को देखते ही बाहों में लिपट पड़ा चिम्पैंजी, इंसानों की तरह चूमता और प्यार लुटाता दिखा, वीडियो रुला देगा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चिम्पैंजी का वीडियो वायरल हो रहा है। वो अपने पुराने मालिकों पर प्यार लुटाता हुआ दिख रहा है। ये वीडियो भावुक करने वाला है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जून 22, 2025 1:44 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: प्यार, दर्द, खुशी सिर्फ इंसानों में ही नहीं बल्कि जानवरों में भी होती है। चिम्पैंजी में इंसानों की तरह ही लगाव और भावनाएं पायी जाती हैं। आज से पहले ये आपने बहुत सुना होगा, अब इसे अपनी ही आंखों से देख भी लीजिए। Social Media पर एक चिम्पैंजी का भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो अपने पुराने मालिकों को देखते ही उनकी बाहों में लिपट गया और ऐसे प्यार लुटाने लगा जैसे कि, वो कोई इंसान हो। लंबे समय के बाद भी वो अपने मालिकों को नहीं भूल सका। इस जानवर को देखकर आपको लगेगा ही नहीं, ये हम इंसानों से अलग है या फिर हटकर है।

पुराने मालिकों को देखते ही भावुक हुआ चिम्पैंजी

ये दिल को छू लेने वाला Viral Video मियामी यानी की अमेरिका का बताया जा रहा है। वीडियो को thebulletinx नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है।

Watch Video

वीडियो पर लिखे आ रहे कैप्शन से पता चलता है कि, चिम्पैंजी डिप्रेशन में जा रहा था, इसलिए उसे जू ने पुराने मालिकों से मिलवा दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, इस बेजुबान को जैसे ही उसके पुराने मालिकों के पास लाया जाता है वैसे, ही वो उनकी बाहों से लिपट जाता है और प्यार लुटाना शुरु कर देता है। वो बाहों में ऐसे लिपटता है जैसे कि, वो एक बच्चा हो। इस चिम्पैंजी में मालिक से बिछड़ने का दर्द और गम दोनों ही है। महिला और आदमी को वो बच्चों की तरह चूम रहा है और अपना एहसास करा रहा है। वीडियो में दिख रहे इंसान और जानवर की केमिस्ट्री अटूट और सच्ची लग रही है।

Viral Video को देख निकल पड़े यूजर्स के आंसू

इस वायरल वीडियो को 7 जून को अपलोड किया गया था। इस पर 18 लाख से ज्यादा लाइक्स और कमेंट आ चुके हैं। एक यूजर लिखता है, ‘इस वीडियो को देखकर मेरे आंसू निकल आए हैं’। दूसरा लिखता है,’ इसे इन्हीं के साथ जाने दो’। तीसरा लिखता ‘इस चिम्पैंजी को इसी के साथ ही भेज दो, इस मीटिंग के बाद वो और भी ज्यादा ट्रॉमा में चला जाएगा’। चिम्पैंजी और इंसानों की केमिस्ट्री ने लोगों को रुला दिया है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026