---Advertisement---

Viral Video: ‘सैयारा’ फिल्म का भूत लड़की के सिर पर हुआ सवार, रेस्टोरेंट मालिक को डांटते हुए धमकाया, वीडियो का अंत देख आ जाएगा मजा

Viral Video: 'सैयारा' फिल्म देखते ही लड़की की बुद्धि खराब हो जाती है। इसके बाद वो रेस्टोरेंट मालिक को ही धमकाना शुरु कर देती है। लड़की की हरकत देख वो उसे पीट देता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 21, 2025 5:41 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बॉलीवुड फिल्म Saiyaara को रिलीज हुए तीन दिन ही हुए हैं। लेकिन मूवी ने ताबड़तोड़ कमाई करके Box Office पर रिकॉर्ड बना लिया है। ये एक लव स्टोरी है। इसमें Ahaan Panday और Aneet Padda की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। ऑडियंस को इसकी स्टोरी इतनी ज्यादा छू गई है कि, वो थिएटर में बैठकर रो रहे हैं। इस बीच एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। वो सैयारा को देखकर इस कदर भावुक हुई कि, उसने फिल्म के डायलॉग बोलते हुए रेस्टोरेंट मालिक को ही धमका दिया। इसके बाद जो उसकी हालत हुई वो लोगों को काफी पसंद आ रही है।

Saiyaara Film को देख बिगड़ा लड़की का दिमाग

ये एक Funny Video है। इसमें देखा जा सकता है कि, लड़की कांटे वाला चम्मच दिखाते हुए एक लड़के को धमका रही है और वहां से जाने को बोल रही है।

Watch Video

तभी लड़के को भयंकर गुस्सा आ जाता है वो लड़की के जोरदार थप्पड़ मार देता है। इसके बाद उसका ब्यॉयफ्रेंड भागा-भागा वहां आता है और बताता है कि, भाई जब से इसने सैयारा फिल्म देखी है तब से अजीब हरकते कर रही है। मालिक लड़की को पीटकर वहां से दोनों को भगा देता है। इस तरह वो लड़की के सिर पर सवार Saiyaara Film का भूत उतार देता है।

Viral Video देख यूजर्स ले रहे मजे

आपको बता दें, ये वायरल वीडियो रियल नहीं बल्कि रील है। इसे कंटेन्ट क्रिएटर ने लोगों के मनोरंजन के लिए बनाया है। इस वीडियो को देख यूजर काफी मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘सैयारा फिल्म के साइड इफेक्ट।’ दूसरा लिखता है, ‘भाई सही किया, सभी को ऐसे ही देना चाहिए।’ तीसरा लिखता कि, ‘सैयारा मूवी देखते ही पागल हो गई है ब्रो।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jaya Bachchan

अक्टूबर 9, 2026

Viral Video

अक्टूबर 9, 2026

Viral Video

अक्टूबर 9, 2026

Health Tips

अक्टूबर 9, 2026

Nana Patekar

अक्टूबर 9, 2026

Viral Video

अक्टूबर 8, 2026