---Advertisement---

Viral Video: वरमाला से पहले दूल्हे को लगा बड़ा झटका, दोस्त के कान में कुछ कहते ही पछाड़ खाकर गिरा, देखती रह गई दुल्हन

Viral Video: वरमाला के दौरान दूल्हे के दोस्त ने कान में ऐसा क्या कहा, जिसे सुनकर बेसुध होकर गिरा दूल्हा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 4, 2024 7:30 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 4, 2024 11:23 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शादी के दौरान लोग अपनी नई लाइफ के सपने बुनते हैं और अपने जीवनसाथी के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करते हैं। यही वजह है कि, ये दिन किसी भी इंसान की जिंदगी का सबसे बड़ा और खास दिन माना जाता है। इसे स्पेशल बनाने के लिए लोग पानी की तरह पैसों को बहाते हैं, लेकिन कभी-कभी ये ही यादगार पल सबसे खतरनाक याद बन जाता है। आज का Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में एक दूल्हे के साथ वरमाला के दौरान कुछ ऐसा ही हुआ, जिसे सुनकर वह गश खाकर गिर गया। दूल्हे की इस हालत को दूल्हन देखती रह गई।

वरमाला से पहले दूल्हे को लगा सदमा

इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, वरमाला का समय चल रहा है। इस दौरान दूल्हे और दुल्हन के रिश्तेदार सबसे खास पल का इंतजार कर रहे हैं। आस-पास काफी सारे मेहमान भी दिख रहे हैं, तभी वहां पर एक लड़का आता है और दूल्हे के कान में कुछ कहता है, जिसे सुनकर दूल्हा बर्दाश्त नहीं कर पाता है और अपने होश खो बैठता है। दूल्हे को इस लड़के के द्वारा बताई गई बात का इतना गहरा सदमा लगता है कि, वह खड़े-खड़े पछाड़ खाकर गिर जाता है। दूल्हे को बेसुध हुआ देख आस-पास खड़े मेहमानों में हड़कंप मच जाता है। इस दौरान दुल्हन को समझ ही नहीं आता है कि, वह क्या करे।

Viral Video देख यूजर्स उठा रहे सवाल

इस दिल दहला देने वाली वीडियो को viral.kom नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। ये वीडियो दो साल पुराना यानी की 11 जुलाई 2022 का है, लेकिन अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को काफी पहले अपलोड किया गया था। इस पर अब तक कई सारे व्यूज आ चुके हैं वही, यूजर्स के कमेंट भी आ रहे हैं। वीडियो देख लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि, दूल्हे के कान में आखिर उसके दोस्त ने ऐसा क्या कहा जिसे सुनकर वह बेहोश हो गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

जुलाई 17, 2026

Vaishno Devi Viral Video

जुलाई 17, 2026

Madhuri Grover

जुलाई 17, 2026

Varanasi Viral Video

जुलाई 17, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 17, 2026

Viral Video

जुलाई 17, 2026