---Advertisement---

Viral Video: दारु के नशे में शेर बने गार्ड ने मकान मालिक को घर से निकाला, कोटा हॉस्टल के गार्ड का कारनामा वायरल, देखें वीडियो

Viral Video: दारु के नशे में एक गार्ड ने अपने ही मकान मालिक को घर से निकाल दिया. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जुलाई 6, 2024 12:34 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कॉम्पिटिशन पेपर्स की तैयारी करने के लिए राजस्थान का कोटा शहर एजुकेशन हब के रुप में जाना जाता है, लेकिन पिछले कुछ समय से कोटा में छात्रों के द्वारा आत्महत्याओं के मामले बढ़ रहे हैं .आए दिन कोई ना कोई ऐसी खबर आ जाती है, जिसमें यह पता चलता है कि, पढ़ाई के दबाब में आकर यहां पर छात्रों ने फांसी लगा ली या फिर आत्महत्या कर ली. एक बार फिर से राजस्थान का कोटा खबरों में है, लेकिन इस बार की वजह कोई दूसरी है. दरअसल, यहां पर एक हॉस्टल के गार्ड ने एक ऐसा कारनामा कर दिया, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. शराब के नशे में हॉस्टल के गार्ड ने मकान मालिक को ही उसके घर से निकाल दिया. अब इस मामले का वीडियो वायरल हो रहा है.

गार्ड ने अपने ही मकान मालिक को घर से निकाला

इस घटना की जानकारी Vijay samriya नाम के एक्स अकाउंट से दी गई है. जिसमें लिखा गया है कि, “कोटा के हॉस्टल गार्ड ने शराब पीकर मकान मालिक को घर से बाहर निकाल दिया और अंदर से गेट बंद कर लिया। पुलिस के कहने पर भी जब गेट नहीं खुला तो पुलिस ने कार्रवाई की। गार्ड का कहना है कि मकान मालिक ने उसे 40 हजार रुपए नहीं दिए हैं।”

इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कुछ पुलिस वाले एक व्यक्ति को घर से ले जाते हुए दिख रहे हैं. व्यक्ति थोड़ा लड़खड़ा रहा है. इस बीच एक आदमी की आवाज आती है, वह बोलता है की लाइट जलाओ फोकस नहीं आ रहा है. 4 से 5 पुलिस वाले एक आदमी को लेकर जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि, जिस आदमी को यह पुलिस वाले लेकर जा रहे हैं वह कोटा के एक हॉस्टल का गार्ड है.

Viral Video सन्न कर देगा

आधी रात का यह वीडियो अब वायरल हो रहा है. यह घटना काफी चौंका देने वाली है. दारू के नशे में जिस तरह से शेर बन के इस गार्ड ने अपने ही मालिक को घर से निकाला , उसे देखकर और सुनकर लोग सन्न हैं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Visakhapatnam News

मार्च 30, 2026

Rajasthan Viral Video

मार्च 30, 2026

Bengaluru Viral Video

मार्च 30, 2026

Mrunal Thakur

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026

Rampur Viral Video

मार्च 30, 2026