---Advertisement---

Viral Video: पुलिस वाला ताकता रह गया लड़की ने नई बाइक का बना दिया कबाड़, देखें पीड़ित लड़के की बेबसी

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। वो लड़की के सामने ही उसकी बाइक को तोड़ रही है। इसके साथ ही पुलिसवाले को भी चेतावनी दे रही है।  मामूली सी बात पर खड़े हुए विवाद ने भयंकर रुप ले लिया।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 26, 2026 5:41 अपराह्न | Updated: मार्च 27, 2026 10:29 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  राजस्थान से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक युवती ने स्कूटी पर लगी जरा सी टक्कर से ऐसा बवाल काटा कि, उसने युवक की बाइक को ही पत्थर से मार-मारकर तोड़ दिया। इस दौरान बेबस होकर युवक वीडियो बनाता रह गया और चाहकर भी कुछ नहीं कर सका। हैरानी की बात ये की सरेआम बाइक को कबाड़ बनाती युवती को वहां पर खड़ा  पुलिसवाला ताकता रहा। लड़की पुलिसवाले को चेतवानी देती हुई दिखी। ये घटना राजस्थान के जयपुर की बताई जा रही है। ये घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

पुलिसवाले के सामने युवती ने तोड़ी बाइक

इस वायरल वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि, युवक की बाइक से लड़की की स्कूटी पर टक्कर लग जाती है। लेकिन तभी अचानक से लड़की इतने भयंकर गुस्से में आती है कि, पहले को हेलमेट से बाइक को तोड़ती है।

देखें वीडियो

इसके बाद वो पत्थर उठा-उठाकर बाइक को मारना शुरु कर देती है।वो मोटरसाइकिल पर इतने पत्थर बरसाती है कि, नई गाड़ी की तरह दिख रही बाइक को कबाड़ बना देती है । इस दौरान पुलिसकर्मी भी वहीं पर खड़ा रहता है और चाहकर भी कुछ नहीं कर पता है। बेबस युवक अपनी  आंखों के सामने टूटती हुई बाइक को देखते रह जाता है। लड़की का बेखौफपन कैमरे में कैद हो जाता है।

Viral Video देख क्या बोली पुलिस?

इस वायरल वीडियो को जयपुर में कब और कहां रिकॉर्ड किया गया है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। इस पर 2 लाख 37 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। हालंकि अभी तक लड़की के ऊपर क्या कार्रवाई हुई है?  इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है। हालंकि  Rajasthan Police HelpDesk की तरह से वीडियो के नीचे पोस्ट करते हुए लिखा है कि, jaipur_police कृपया मामले को देखें एवं वर्तमान स्थिति से अवगत कराएं।’ इस वीडियो को देख यूजर्स की तरफ से लगातार मांग की जा रही है कि, आरोपी युवती के ऊपर कड़ा एक्शन होना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अप्रैल 18, 2026

Heatwave Alert 19 April 2026

अप्रैल 18, 2026

Viral Video

अप्रैल 18, 2026

Sonali Raut

अप्रैल 18, 2026

Viral Video

अप्रैल 18, 2026

Akshay Kumar

अप्रैल 18, 2026