---Advertisement---

Viral Video: कलेजा चीर देंगी बेबस-लाचार मां-बाप की चीखें, Jhansi Medical College Fire हादसे में बिलखते परिजनों का वीडियो वायरल

Viral Video: Jhansi Medical College Fire हादसे में लगभग 10 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। हादसे में बिलखते परिजनों का वीडियो वायरल।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 16, 2024 11:10 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर झांसी मेडिकल कॉलेज (Jhansi Medical College Fire ) के बच्चों के वार्ड में लगी आग की खबरें और दिल दहला देने वाले फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस हादसे में करीब 10 नवजात बच्चों के जिंदा जलकर मरने की खबर है। उत्तर प्रदेश में हुए इस हादसे के बारे में जो भी सुन रहा उसकी रुह कांप रही है। इस हादसे पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। इस घटना का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें बेबस माता-पिता बिलख रहे हैं।

Jhansi Medical College Fire हादसे के बाद बिलखते माता-पिता का Viral Video

इस बीच सोशल मीडिया पर एक कलेजा चीर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। ये Viral Video हादसे में अपनी औलाद खोने वाले बेबस माता-पिता का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़का अपनी छाती पीट-पीटकर बता रहा है कि, मेरा बच्चा मरा है..मेरा बच्चा मरा.. औलाद खोने का गम और हादसे का गहरा जख्म उसके चेहरे और आवाज में साफ देखा और सुना जा सकता है। जिस बच्चे का 9 महीने तक इंतजार किया वो दुनिया में तो आया लेकिन, चंद ही सांस ले सका। इस बात का गम इन बिलखते और तड़पते माता-पिता के चेहरों पर साफ दिख रहा है। आस-पास कई महिलाएं भी मौजूद हैं जिनके दर्द का फिलहाल तो कोई अंत होता नहीं दिख रहा है। परिजानों का सब्र टूट चुका है जो कि, चीखों में बाहर आ रहा है।

झांसी हादसे के इस दर्द भरे वीडियो तो NBT Hindi News ने एक्स पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन पर लिखा है कि, ” झांसी आग हादसे में अपने बच्चों को खोने वाले परिजनों का दर्द।” इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स का भी दिल भर आया है।

Jhansi Medical College Fire कब हुआ?

झांसी मेडिकल कॉलेज में लगी आग (Jhansi Medical College Hospital Fire) की घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे की है। यहां के शिशु वार्ड में करीब 49 नवजात बच्चे भर्ती थे। अचानक से आग लग गई। जिसमें अभी तक 10 बच्चों के मारे जाने की खबर है वहीं, 16 बच्चे झुलस गए हैं। इसके साथ ही 37 बच्चों को सुरक्षित बचाने की खबर है। फिलहाल यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने मामले की जांच के आदेश दिए है। फिलहाल आग लगने का कारण सामने नहीं आ सका है।

इस घटना का ये वीडियो दिल दहला रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026