---Advertisement---

Viral Video: मॉनिटर लिजर्ड को सांप ने पहले जकड़ा और फिर बिजली की रफ्तार से ले भागा, कारनामे के सामने AI भी लगेगा फेल

Viral Video: सोशल मीडिया पर मॉनिटर लिजर्ड पर हमला करते एक सांप का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह उस पर कुछ इस तरह से हमला कर रहा है, जिसे देख विश्वास नहीं हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 9, 2025 6:11 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सांप और Monitor lizard की लड़ाई के कई सारे वायरल वीडियो आपने देखे होंगे, लेकिन ये सबसे अलग है। क्योंकि इसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। पहली नजर में इसे देखकर ऐसा लगता है कि, मानों ये Artificial Intelligence यानी की AI से बनाया गया है। वीडियो में सांप की रफ्तार और उसका कारनामा बेहद चौंकाने वाला है। इसमें पहले सांप इस मॉनिटर लिजर्ड को पकड़ता है और फिर उसे खींचता हुआ ले जाता है। जिस रफ्तार से वह हमला कर रहा है ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है।

सांप ने Monitor lizard का किया खौफनाक तरीके से शिकार

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसे लेकर कोई भी जानकारी तो उपलब्ध नहीं है। लेकिन इसे Wildlife Uncensored नाम के एक्स हैंडल से 9 अप्रैल यानी की आज ही अपलोड किया गया है।

Watch Video

https://twitter.com/TheeDarkCircle/status/1909853803655950795

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक अजगर सांप ने जंगली छिपकली को पकड़ा हुआ है। वह उसके मुंह को दबाए हुए है। इस दौरान छिपकली खुद को बचाने की कोशिश करती है। लेकिन थोड़ी देर बाद वह बेबस होकर चित हो जाती है। इसके बाद सांप उसे खींचता हुआ ले जाता है। ये नजारा इतना हैरतअंगेज है कि, खुली हुई आंखों से इस पर विश्वास करना मुश्किल हो गया है। Monitor lizard को देखकर लग रहा है कि, वह दम तोड़ चुकी है।

Viral Video यूजर्स को कर रहा दंग

एक्स पर इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है। वीडियो के अंत में वह इसे खा पाता है या नहीं इसके आगे की जानकारी उपलब्ध नहीं है। वीडियो को देख यूजर्स काफी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर अजगर सांप के जबड़े को काफी मजबूत बता रहा है। दूसरा लिखता है, ये बहुत ही तेज है, क्योंकि सुरक्षित स्थान पर ले जाकर इसे खा जाएगा। वहीं, काफी यूजर्स हैरानी भरी इमोजी बनाकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 8, 2026

Viral Video

जून 8, 2026

Viral Video

जून 8, 2026

Kanpur Viral Video

जून 8, 2026

Viral Video

जून 8, 2026

Viral Video

जून 8, 2026