---Advertisement---

Viral Video:’बहुत हुआ तुम्हारा खेल ‘! बिना टिकट ट्रेन में यात्रा कर रही महिला ने TTE को धमकाया, गुंडागर्दी देख यूजर बोला’ मुफ्त का खाने की आदत..’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, वह बिना टिकट ट्रेन में यात्रा कर रही है और टीटीई पर ही उल्टा चिल्ला रही है। इस वीडियो को देख यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 9, 2025 3:51 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बिना टिकट अक्सर लोग ट्रेन में चढ़ जाते हैं और जब रेल अधिकारियों के द्वारा उनसे टिकट मांगा जाता है तो वह बदतमीजी पर उतर आते हैं। ऐसे लोगों पर एक्शन भी लिया जाता है। लेकिन फिर भी उनकी हरकतें कम नहीं होती है। एक ऐसा ही वायरल वीडियो Social Media पर छाया हुआ है। इसमें एक लड़की बिना टिकट ट्रेन में यात्रा कर रही है। जब रेलवे अधिकारी ने उससे टिकट मांगा तो उल्टा उसी पर ही चिल्लाने लगी। महिला की इस हरकत को देख यूजर्स गुस्से में लाल-पीले हो गए हैं।

बिना टिकट महिला ने ट्रेन में मचाया बवाल

ये वायरल वीडियो DeepikaBhardwaj नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। ये वीडियो कब और कहां का है, इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, रेलवे अधिकारी उससे लगातार टिकट मांग रहा है। लेकिन महिला उसे टिकट नहीं दिखा रही है। इसके साथ ही वह धमकाते कह रही है कि, बहुत हुआ तुम्हारा खेल। इस दौरान वह काफी गलत तरीके से व्यवहार भी कर रही है। दरअसल, महिला ने किसी लड़के की सीट बिना टिकट घेरी हुई है और वहां से उठने को तैयार नहीं है। महिला की काफी देर तक टीटीई से बहस चलती रहती है।

Viral Video देख यूजर्स को आ रहा गुस्सा

वीडियो के अंत तक महिला ये नहीं बता पाती है कि, उसके पास टिकट है भी या नहीं है। इस वायरल वीडियो को 9 अप्रैल यानी की आज अपलोड किय गया है। इस वीडियो पर 18000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘हराम का खाने की आदत हो गई है’। दूसरा लिखता है, ‘कैसी महिला है ये टिक दिखाने में आखिर क्या दिक्कत है?’ तीसरा लिखता है, ‘RPF में महिला जवान भी होनी चाहिए।’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Chitrakoot Video

अक्टूबर 22, 2026

Health Tips

अक्टूबर 22, 2026

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026