---Advertisement---

Viral Video:ट्रेन और यात्री खड़े रहे और कर्मचारी गहरी नींद में सोते रहे, जानें हालत देख क्या बोला रेलवे?

Viral Video: सोशल मीडिया पर रेलवे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक सुबह तीन बजे रेलवे कर्मचारियों के सोने से परेशान है। इसीलिए उसने ये वीडियो बनाई है। अब इस घटना पर इंडियन रेलवे ने बयान दिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 23, 2026 5:18 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: ट्रेन में सीट के लिए झगड़ते लोगों के वीडियो आए दिन सामने आते रहते हैं। इन्हें देखने के बाद इंडियन रेलवे के द्वारा त्वरित कार्रवाई भी की जाती है। लेकिन  इस बार कार्रवाई करने वाले कर्मचारियों के ऊपर सवाल उठाता एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक परेशान यात्री दावा कर रहा है कि, ट्रेन अपने टाइम पर खड़ी है। लेकिन मदद करने वाले कर्मचारी आराम से सो रहे हैं वो अपनी जिम्मेदारी को ठीक से नहीं निभा रहे हैं।   परेशान युवक के द्वारा ड्यूटी के समय सोते कर्मचारियों का वीडियो बनाया गया है। वो रेलवे के प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहा है।  इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद रेवले की तरफ से भी प्रतिक्रिया आयी है।

यात्री ने ड्यूटी के समय सोते कर्मचारियों की खोली पोल

ड्यूटी के टाइम पर सोते  कर्मचारियों का ये वायरल वीडियो कल्पना श्रीवास्तव नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ह कैप्शन में लिखा है, ‘बहजोई रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों को देख लो @RailMinIndia इनको तो बर्खास्त कर देना चाहिए।’

देखें वीडियो

ये घटना उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मौजूद रेवले स्टेशन की बताई जा रही है। सोते हुए कर्मचारियों का वीडियो बना रहा युवक दावा कर रहा है कि, सुबह के तीन बज रहे हैं। इसे दौरान ट्रेन और यात्री खड़े हैं लेकिन कर्मचारी काम करने की जगह आराम से सो रहे हैं। उनकी इस हरकत से वो काफी परेशान लग रहा है।  उसने वीडियो बनाकर प्रशासन पर सवाल भी उठाएं हैं।

Viral Video पर रेलवे ने दी प्रतिक्रिया

रेलवे कर्मचारियों के द्वारा ड्यूटी के समय सोने के इस वायरल वीडियो पर भारतीय रेलवे के आधिकारिक एक्स हैंडल
RailwaySeva की तरफ से प्रतिक्रिया देते पोस्ट किया गया है।

देखें पोस्ट

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया मोबाइल नंबर वैकल्पिक रूप से DM के माध्यम से हमारे साथ साझा करें। आप अपनी शिकायत सीधे https://railmadad.indianrailways.gov.in पर भी शीघ्र निवारण के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।’  फिलहाल खबर लिखे जाने तक कर्मचारियों की पहचान और उनकी कार्रवाई को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kidney Health

अप्रैल 23, 2026

Mahoba Video

अप्रैल 23, 2026

Viral Video

अप्रैल 23, 2026

Rakesh Bedi

अप्रैल 23, 2026

Viral Video

अप्रैल 23, 2026

Akshay Kumar

अप्रैल 23, 2026