---Advertisement---

Viral Video: ‘बच्चेदानी फट गई बच्चा सड़ गया..’ गर्भपात करना महिला के लिए बना काल, जानें कैसे MTP किट लेना हो सकता है खतरनाक?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला डॉक्टर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो बता रही है कि, प्रेग्नेंट महिला ने बिना डॉक्टर की सलाह से दो बार MTP किट ली। जिसके कारण उसकी बच्चेदानी फट गई और बच्चा सड़ गया।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 12, 2026 1:54 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने के लिए महिलाएं अक्सर मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी किट यानी की MTP किट का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन बिना डॉक्टर के सलाह के गर्भपात करने वाली ये दवा जानलेवा साबित हो सकती है। इसी दवा से जुड़े एक मरीज की कहानी महिला डॉक्टर के द्वारा बताई जा रही है। प्रेग्नेंट महिला ने 6 महीने के बच्चे को गिराने के लिए MTP किट दो बार खा ली। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। महिला की बच्चेदानी फट गई थी। वहीं, उसका बच्चा सड़ चुका था। महिला के पेट में खून भरा हुआ था। अब उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला डॉक्टर का अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Viral Video में महिला ने बताया MTP किट कैसे प्रेग्नेंट महिला के लिए बनी जानलेवा?

महिला डॉक्टर के द्वारा MTP किट के नुकसानों की जानकारी के वीडियो को एक्स पर JIMMY नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘पाँच महीने की गर्भवती महिला ने बिना डॉक्टर की सलाह के MTP किट ले ली।

देखें वीडियो

गलत समय और गलत तरीके से दवा लेने की वजह से उसकी हालत गंभीर हो गई। गर्भाशय फट गया, बच्चा भी नहीं बच पाया और महिला की जान खतरे में पड़ गई। डॉक्टरों की चेतावनी: बिना जांच, अल्ट्रासाउंड और मेडिकल सलाह के कभी भी गर्भपात की दवा न लें। ऐसी एक गलती जानलेवा साबित हो सकती है।’ महिला डॉक्टर का कहना है कि, 6 महीने की प्रेग्नेंट औरत के द्वारा दो बार गर्भपात की दवा का सेवन किया गया है। डॉक्टर ने पीड़िता का ऑपरेशन कर दिया है लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

गर्भपात की दवा MTP किट लेते हुए किन बातों का रखें ध्यान?

MTP किट कभी भी बिना डॉक्टर की सलाह के बिल्कुल भी ना खाएं। ये जानलेवा साबित हो सकता है। ये दवा 9 सप्ताह से कम की अनचाही गर्भावस्था को खत्म करने के लिए डॉक्टर की निगरानी में ली जाती है। कभी भी दो गोलियां कुछ घंटों और दिनों के अंतराल के बाद ना लें। दवा लेने के बाद पेट में तेज द्रद और भारी ब्लीडिंग होती है, जो 1 से 2 सप्ताह तक रह सकती है। इस दौरान गर्भवती  महिला को पेट में तेज दर्द, हैवी ब्लीडिंग, चक्कर और मतली आ सकती है। दवा लेने के 14 दिनों के बाद डॉक्टर के पास जाएं और अल्ट्रा साउंड कराएं। बिना डॉक्टर की सलाह के MTP किट लेना जानलेवा हो सकता है। खून की कमी से जूझ रही महिलाओं को इसका सेवन  करने से बचना चाहिए।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026