Viral Video: ‘थर्ड क्लास लड़के’! ननद के धोखेबाज पति को भाभी ने रंगे हाथों लड़की संग दबोचा, देखें फिर कैसे लगाई लंका?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक भाभी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो अपनी ननद के पति को होटल में उसकी प्रेमिका के साथ पकड़ लेती है। इसके बाद जमकर क्लास लगा देती है।

Viral Video

Picture Credit: Subhajit Das X

Viral Video:  एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़ी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। सोशल मीडिया पर अकसर धोखेबाज पार्टनर को पकड़ते हुए लोगों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन ये घटना थोड़ी अलग है। क्योंकि एक भाभी ने  अपनी  ननद के धोखेबाज पति को होटल के कमरे में पकड़ा है। इसके साथ ही उसकी वकील गर्लफ्रेंड को सबक भी सिखाया है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। इसे देखने के बाद कुछ लोग भाभी की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ का रिश्तों के ऊपर से भरोसा उठा चुका है। ये मामला मन को विचलित करने वाला है।

क्या हुआ जब भाभी ने ननद के चीटर पति को गर्लफ्रेंड संग पकड़ा?

ननद के पति को गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ती तेज तर्रार भाभी के वायरल वीडियो को एक्स पर Subhajit Das नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हु लिखा है कि, ‘आज एक और कपल गलत काम करते हुए पकड़ा गया; शादीशुदा होने के बावजूद वह एक लड़की के साथ कमरे में गलत हरकतें कर रहा था। लड़की की भाभी ने उसे एक होटल में रंगे हाथों पकड़ा। पकड़े जाने पर प्रेमिका कहने लगी कि वह वकील है।आजकल लड़का हो या लड़की, हर कोई ऐसा कर रहा है; उनके लिए रिश्ते मज़ाक बन गए हैं। मुझे नहीं पता कि यह घटना कहाँ की है, लेकिन यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।’  वीडियो में देखा जा सकता है कि, भाभी होटल का कमरा खुलवाती है और अपने ननद के पति को थर्ड क्लास लड़का बोलते हुए उसकी प्रेमिका को सामने आने की बात कहती है। तभी वहीं पर उसकी गर्लफ्रेंड आती है। जिसे देखकर भाभी को गुस्सा आ जाता है और वो चिल्लाते हुए पुलिस को बुलाने लगती है। इस दौरान चीटर पति और उसकी प्रेमिका की हालत खराब हो जाती है।

Viral Video  देख यूजर्स को आ रहा गुस्सा

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 23 सितंबर 2026 को अपलोड किया गया था। इस पर 58000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है, ‘अगर यह सच है तो गलत है। धोखा और बेवफाई रिश्तों को तोड़ती है, और कानूनी/सामाजिक दोनों नज़रिए से गंभीर मुद्दा है।’  दूसरा लिखता है, ‘आजकल शायद भरोसे की कमी नजर आ रही है सभी प्रकार के रिश्तों में ‘। इस रिश्तो की यूजर्स काफी निंदा कर रहे हैं। वहीं, भाभी की हिम्मत और उसके एक्शन की तारीफ भी कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version