---Advertisement---

Viral Video: ‘ज्यादा हो रहा..’ पिटाई से छोटे भाई को बचाने के लिए बहन ने लिया रौद्र रुप, देखें कैसे बाप से भिड़ी छोटी सी मासूम?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है। वो अपने भाई को पिता से बचा रही है और काफी तीखी बहस कर रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 22, 2025 12:23 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: घर में भाई और बहन के बीच अकसर लड़ाई होती रहती है। बचपन की ऐसी यादें हर किसी के पास होंगी। लेकिन क्या कभी आपने अपने छोटे भाई को पिटाई से बचाते हुए बहन को देखा है? अगर नहीं तो इस मासूम सी बाप और बेटी की फाइट में देख लीजिए। सोशल मीडिय पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक पिता अपने छोटे बेटे को मिट्टी खाने की वजह से डांट रहा है और पीटना चाहता है। लेकिन तभी वहां पर उसकी बहन दीवार बनकर खड़ी हो जाती है। वह अपने पिता से भाई के लिए लड़ने लगती है। ये एक Funny Video है, इसे काफी पसंद किया जा रहा है।

भाई को बचाने के लिए बाप से भिड़ी बेटी

बाप और बेटी की इस मजेदार लड़ाई के वायरल वीडियो को Rosy नाम के एक्स हैंडव से अपलोड किया गया है।

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक आदमी अपने छोटे बेटे को मिट्टी खाने की वजह से डांट है और मारना चाहता है। लेकिन तभी उसकी बड़ी बहन बचाव में आ जाती है और बोलती है ज्यादा नहीं हो रहा है ये.. आप इसे नहीं मार सकते हैं। इसके साथ ही वो कह रही है कि, अब मैं इसे मिट्टी नहीं खाने दूंगी। इस दौरान छोटा बच्चा डर से कांप रहा है तो वहीं, उसकी बहन ने उसे बाहों में समेटा हुआ है। वो बार-बार अपने पिता को उसे पीटने से रोक रही है और तीखी बहस कर रही है। इस दौरान वो कह रही है कि, वो आंखें नीचे नहीं करेगी।

Viral Video देख यूजर्स कर रहे बच्ची की तारीफ

ये बिल्कुल रियल फाइट लग रही है। बच्ची का अपने भाई के प्रति प्रेम साफ देखा जा सकता है। इस वायरल वीडियो को एक्स पर 21 जुलाई को अपलोड किया गया था। इस पर 2 लाख 8 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘कुछ ज्यादा नहीं हो रहा है इनके पापा का।’ दूसरा लिखता है, ‘ये सबसे बस्ट सिस्टम है’। तीसरा लिखता है, ‘ये अच्छी डिफेंस लॉयर बन सकती है।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026