---Advertisement---

Viral Video: तिहाड़ जेल के जेलर पर चढ़ा खलनायक का भूत, पिस्तौल लहराते हुए किया डांस, वीडियो से मची खलबली

Viral Video: तिहाड़ जेल के जेलर दीपक शर्मा का एक डांस वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 9, 2024 2:39 अपराह्न

deepak sharma
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंटरनेट पर कब क्या वायरल हो जाए कोई नहीं जानता है? यही वजह है कि, रातों-रात कुछ लोग स्टार बन जाते हैं तो, कभी-कभी बनी बनाई इज्जत पर बन आती है। आज का Viral Video भी कुछ ऐसा ही है. दरअसल, दिल्ली के तिहाड़ जेल के जेलर पर पार्टी में खलनायक बनने का कुछ इस तरह खूमार चढ़ा कि, वह सरकारी पिस्तौल को लहराते हुए पार्टी में डांस करने लगे। जेलर दीपक शर्मा को जरा भी अंदाजा नहीं होगा कि, वो जो किसी नीजि पार्टी में कर रहे हैं वो देखते ही देखने सार्वजनिक हो जाएगा।

जेलर दीपक शर्मा का पिस्तौल लहराते डांस वायरल

https://twitter.com/ManojSh28986262/status/1821824232973611121

जेलर दीपक शर्मा के इस वीडियो को MANOJ SHARMA LUCKNOW UP नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “तिहाड़ जेल के जेलर साहब ने लहराई पिस्टल! “नायक नहीं खलनायक हूं मैं”देखिए तिहाड़ जेल के जेलर दीपक शर्मा ने कल रात दिल्ली के घोंडा से जन्मदिन पार्टी में डांस करते हुए पिस्टल लहराई !! तिहाड़ जेल के जेलर दीपक शर्मा का वीडियो वायरल !!”

Viral Video में दिखा जेलर साहब का खलनायक रुप

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, किस तरह से जेलर साहब संजय दत्त की सुपरहिट फिल्म खलनायक के हिट गाने “नायक नहीं खलनायक हूं मैं” पर डांस कर रहे हैं. दीपक शर्मा इस वक्त काफी मस्ती के मूड में दिखा रहे हैं. इस वीडियो को 9 अगस्त यानी की आज ही शेयर किया गया है. इस पर अब तक काफी सारे व्यूज आ चुके हैं. जेलर साहब का ये रुप देखकर लोग काफी हैरान हैं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026