---Advertisement---

Viral Video: जैसे को तैसा! ऊंट संग पंगा लेने के बाद शख्स को आई नानी याद, दी पटखनी जिसे देख कांप जाएंगे आप

Viral Video: शख्स ने ऊंट के साथ किया कुछ ऐसा जिसके बाद उड़ जाएंगे आपके होश, बेजुबान जानवर ने कुछ इस तरह लिया बदला, आइए देखते हैं कैसे जिसे देख सोशल मीडिया पर लोग दीवाने हो गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 7, 2024 5:28 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: जैसे को तैसा, जैसी करनी वैसी भरनी यह सब मुहावरे तो आपने सुने होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल में भी जब आप किसी के साथ बुरा करते हैं तो उसका अंजाम भी बुरा ही होता है। बेजुबान जानवर के साथ पंगा लेने के बाद आपकी जान आफत में आ सकती है और जब वह पलटकर वार करेगा तो शायद आपको सबक मिल जाए। कुछ ऐसा ही हुआ वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स के साथ जो ऊंट के साथ कुछ ऐसा करते हुए नजर आया जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। लेकिन यह भी सच है कि जैसे को तैसा मिला और ऊंट ने नानी याद दिला दी। आइए देखते हैं वीडियो।

ऊंट को बांधकर उसे छड़ी के सहारे छेड़ते दिखा शख्स

जहां तक इस Viral Video की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि एक ऊंट बंधा हुआ है ताकि वह भाग ना सके। इतना ही नहीं ऊंट को बांधकर उसे छड़ी के सहारे छेड़ते हुए भी वह शख्स नजर आ रहा है। इस तरह की हिंसा देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे लेकिन कुछ ही सेकंड के इस क्लिप में आप देखेंगे कि उस शख्स की ऊंट ने जो हालत की वह देखने लायक है।

ऊंट ने शख्स को चखा दिया मजा

वीडियो में आप देखेंगे कि एक मासूम जानवर को छेड़ना शख्स को भारी पड़ा और जब वह उसे बांधकर उसे मार रहा था तो बंधे हुए पैर से ऊंट ने कुछ इस तरह की किक मारा कि शख्स पटखनी खाकर गिर पड़ा। फिर साथ में खड़े लोग उसे बचाने के लिए आए लेकिन यह वीडियो वाकई काफी मजेदार है क्योंकि इसमें ऊंट के साथ पंगा लेना शख्स को उल्टा पड़ा।

ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे लोग

@Deadlykalesh एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को 29000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कुछ ही देर में इस पर लोग ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ओ माय गॉड तो दूसरे ने कहा नाइस शॉट। एक ने कहा परफेक्ट शॉट तो दूसरे यूजर ने कहा क्या किक था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Health Tips

अक्टूबर 24, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026