---Advertisement---

Viral Video: ट्रेन के झगड़े ने लिया नस्लवाद का मोड़! नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों को ‘चाइनीज’ बताकर किया गया अभद्र व्यवहार, शर्मनाक हरकत पर भड़के लोग

Viral Video: ट्रेन की सीट को लेकर नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों को महिला ने चाइनीज कह दिया। ऐसे में विरोध के सुर इंटरनेट पर मुखर हो चुके हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है जो फिलहाल विवादों में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 3, 2026 1:45 अपराह्न | Updated: जुलाई 3, 2026 4:12 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: भारत एक तरफ विकास की दिशा में लगातार अग्रसर है तो वहीं आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जो शक्ल देखकर नागरिकता तय करते हैं। कुछ ऐसा ही गुवाहाटी अगरतला एक्सप्रेस में हुआ जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है जहां मिडिल बर्थ बंद करने को लेकर मामूली विवाद ने नॉर्थ ईस्ट की महिलाओं को सरेआम चाइनीज कहा गया। इसके बाद नस्ल भेदभाव करने को लेकर इंटरनेट पर एक अलग ही बहस की शुरुआत हो गई है। इस लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं इसे देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स भड़के हुए नजर आ रहे हैं।

नॉर्थ ईस्ट की महिलाओं की हुई सरेआम बेइज्जती

वायरल वीडियो की बात करें तो इसे घर के क्लेश चैनल से शेयर किया गया है जिसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया कि “गुवाहाटी से अगरतला जाने वाली ट्रेन में पूर्वोत्तर भारत की एक महिला और उनकी बहन को नस्लवाद का सामना करना पड़ा। जब एक परिवार ने दिन के समय मिडिल बर्थ को मोड़ने से इनकार कर दिया। ऐसे में साफ तौर पर सुना जा सकता है कि महिला यह कहती हुई नजर आती है कि चीन से आए हो क्या। जिसका नॉर्थ ईस्ट की लड़कियां विरोध करते हुए नजर आती है और कहती है कि आपने हमें चाइनीज बोला आप न्यूज़ पर दिखोगे फेमस हो जाओगे।

Viral Video को देखकर नस्लवाद पर क्या बोल रहे लोग

3 मिनट 42 सेकंड के इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महिला द्वारा चाइनीज बोलने पर लड़कियां गुस्से में नजर आती है। वह लगातार वीडियो में विरोध करती हुई दिखती है। वीडियो को 2 लाख 19 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं तो वहीं एक यूजर ने कहा यह नस्लवाद नहीं यह बेइज्जती है। एक नहीं कहा महिला फ्रस्ट्रेटेड लग रही है।

इस वायरल वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म से शेयर किया जा रहा है और इसे लेकर बहस की शुरुआत हो रही है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiara Advani

अगस्त 25, 2026

Emraan Hashmi

अगस्त 25, 2026

Gwalior Viral Video

अगस्त 25, 2026

Kangana Ranaut

अगस्त 25, 2026

Piles

अगस्त 25, 2026

H1N1

अगस्त 25, 2026