Viral Video: भारत एक तरफ विकास की दिशा में लगातार अग्रसर है तो वहीं आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जो शक्ल देखकर नागरिकता तय करते हैं। कुछ ऐसा ही गुवाहाटी अगरतला एक्सप्रेस में हुआ जिसने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है जहां मिडिल बर्थ बंद करने को लेकर मामूली विवाद ने नॉर्थ ईस्ट की महिलाओं को सरेआम चाइनीज कहा गया। इसके बाद नस्ल भेदभाव करने को लेकर इंटरनेट पर एक अलग ही बहस की शुरुआत हो गई है। इस लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं इसे देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स भड़के हुए नजर आ रहे हैं।
नॉर्थ ईस्ट की महिलाओं की हुई सरेआम बेइज्जती
A Northeast Indian woman and her sister faced racism on a Guwahati-to-Agartala train when a family refused to fold the middle berth during daytime and hurled slurs like “Are you from China? pic.twitter.com/YIUy0o5HGd
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 2, 2026
वायरल वीडियो की बात करें तो इसे घर के क्लेश चैनल से शेयर किया गया है जिसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया कि “गुवाहाटी से अगरतला जाने वाली ट्रेन में पूर्वोत्तर भारत की एक महिला और उनकी बहन को नस्लवाद का सामना करना पड़ा। जब एक परिवार ने दिन के समय मिडिल बर्थ को मोड़ने से इनकार कर दिया। ऐसे में साफ तौर पर सुना जा सकता है कि महिला यह कहती हुई नजर आती है कि चीन से आए हो क्या। जिसका नॉर्थ ईस्ट की लड़कियां विरोध करते हुए नजर आती है और कहती है कि आपने हमें चाइनीज बोला आप न्यूज़ पर दिखोगे फेमस हो जाओगे।
Viral Video को देखकर नस्लवाद पर क्या बोल रहे लोग
3 मिनट 42 सेकंड के इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महिला द्वारा चाइनीज बोलने पर लड़कियां गुस्से में नजर आती है। वह लगातार वीडियो में विरोध करती हुई दिखती है। वीडियो को 2 लाख 19 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं तो वहीं एक यूजर ने कहा यह नस्लवाद नहीं यह बेइज्जती है। एक नहीं कहा महिला फ्रस्ट्रेटेड लग रही है।
इस वायरल वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म से शेयर किया जा रहा है और इसे लेकर बहस की शुरुआत हो रही है।
