---Advertisement---

Viral Video: ट्रेन में सफाई या ‘बंदर का आतंक’? देखें कैसे सफाईकर्मी का ‘पालतू’ बना मुसाफिरों के लिए मुसीबत? लोगों ने उठाए सवाल

Viral Video: सोशल मीडिया पर ट्रेन की सफाई कर रहे कर्मी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उसके साथ एक बंदर है जो कि, यात्रा पर हमला कर देता है। इस घटना पर रेलवे का रिएक्शन आया है। 

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 14, 2026 12:22 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:   ट्रेन से आए दिन मारपीट और लड़ाई-झगड़ों के वीडियो वायरल होते रहते हैं।  लेकिन यकीन मानिए ये सबसे अनोखा वीडियो है। क्योंकि इस बार रेल के अंदर से एक ऐसा नजारा कैद किया गया है। जिसे देखने के बाद खुद रेलवे को प्रतिक्रिया देनी पड़ गई। सोशल मीडिया पर एक सफाईकर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है। वो ट्रेन की सफाई कर रहा है , लेकिन  लोगों को हटाने के लिए चेन में बंधे बंदर का इस्तेमाल कर रहा है। स्थिति पर सवाल तब खड़े होते हैं , जह बंदर के हमले से यात्री सोते हुए जाग जाता है। यही वजह है कि, इस घटना पर यूजर्स के द्वारा लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं।

ट्रेन के अंदर सफाईकर्मी और उसके बंदर का आतंक

ट्रेन के सफाईकर्मी और उसके बंदर का ये वायरल वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड किया है। इसकी कोई भी आधिकारिक जानाकरी तो मौजूद नहीं है।

देखें वीडियो 

लेकि इसे  Aparajite नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में सवाल उठाते हुए लिखा गया है कि, ‘ट्रेन का डिब्बा साफ़ कर रहा एक आदमी एक सो रहे यात्री को मारकर, उस पर चिल्लाकर जगा देता है, और उसके साथ मौजूद बंदर भी उस पर कूद पड़ता है।  कोई किसी के साथ ऐसा कैसे कर सकता है? इतनी भीड़, डिब्बे में फेंका गया कचरा इस वीडियो में सब कुछ गलत है। ऐसी हालत में आप क्या करेंगे? ‘ वीडियो में सफाई कर्मी जिस तरह से अपने सीने पर चिपकाकर बंदर को घूम रहा है। उसे देख कुछ लोग जानवरों का शओषण बता रहे हैं तो वहीं, कुछ का कहना है कि, इस तरह की मनमानी पूरी तरह से गलत है।

Viral Video पर रेलवे ने दिया रिएक्शन

ट्रेन के अंदर रिकॉर्ड किए गए इस वायरल वीडियो को देख यूजर्स ने सवाल उठाए हैं और पेटा से भी शिकायत की है। उनका कहना है कि, कोई सफाई कर्मी इस तरह की हरकत कैसे रेल के अंदर कर सकता है।

मामला बढ़ता देख खुद रेलवे सेवा की तरफ से वीडियो के नीचे कमेंट किया गया और लिखा गया कि, ‘कृपया घटना की तारीख, तारीख, कोच नंबर और मोबाइल नंबर हमें DM के ज़रिए बताएं, ताकि आपकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। आप अपनी शिकायत सीधे http://railmadad.indianrailways.gov.in पर भी बता सकते हैं या जल्दी समाधान के लिए 139 डायल कर सकते हैं।’ फिलहाल अभी इस मामले पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई को लेकर खबर सामने नहीं आ सकी है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhooth Bangla

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai

अप्रैल 14, 2026

Khesari Lal Yadav

अप्रैल 14, 2026

Asha Bhosle

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026